बॉलीवुड

Video: सुशांत के लिए अंकिता ने लिखा एक खास मंत्र, बोली- एक चमकती आत्मा..

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस इन दिनों काफी चर्चा में है। इसके साथ ही सुशांत से जुड़े लोग भी लगातार मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बन रहे हैं। इसमें सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी शामिल हैं। हाल ही में अंकिता के अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक विडियो साझा किया है। इस विडियो में वे अपने पूर्व बॉयफ्रेंड (सुशांत) की तारीफ करते करते नज़र आ रही है। वे लिखती हैं – क चमत्कारी व्यक्ति, एक चमकती आत्मा, एक प्रेरित करने वाला व्यक्तित्व, आप हमेशा याद आओगे सुशांत। इसके बाद अंकिता ने एक मंत्र भी लिखा जो इस प्रकार है – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् , ‪उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।

इसके अलावा अंकिता ने सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग भी की। उन्होने यह भी कहा कि आज #GlobalPrayers4SSR कैम्पेन का हिस्सा बनने के लिए अपनी हाथ जोड़कर एक फोटो पोस्ट करें। अंकिता द्वारा पोस्ट किए गए इस विडियो की बात करें तो इसमें हमे ढेर सारी कैंडल जलती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है कि अंकिता कैंडल जला सुशांत के लिए न्याय की प्रार्थना कर रही है। आप भी सी विडियो को यहां देख सकते हैं।


सोशल मीडिया पर लोगों को अंकिता का यह विडियो बहुत पसंद भी आ रहा है। बताते चलें कि हाल ही में ये खबर सुनने को मिली थी कि अंकिता के घर की ईएमआई सुशांत सिंह राजपूत भर रहे थे। हालांकि बाद में अंकिता ने इस मामले में सफाई पेश करते हुए अपना बैंक की स्टेंटमेंट ही सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

In continuation ??

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on


इसके साथ ही उन्होने अपने फ्लैट की रजिस्ट्री के कागज भी फैंस के साथ साझा किए। उन्होने साथ ही लिखा कि ‘यहां मैं सभी अटकलों पर विराम लगा रही हूं। इससे ज्यादा ट्रांसपेरेंट नहीं हो सकती। मेरे फ्लैट की रजिस्ट्री और बैंक स्टेटमेंट। आप देख सकते हैं कि मेरे फ्लैट की ईएमआई 1 जनवरी 2019 से 1 मार्च 2020 तक हर महीने मेरे खाते से ही कटी है।


अंकिता की इस पोस्ट पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने कमेन्ट कर लिखा – आप एक स्वतंत्र महिला हैं, मुझे आप पर गर्व है।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा वाले अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है जबकि फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

Back to top button