समाचार

सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई हेरा फेरी, वकील ने किया बड़ा खुलासा

सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। विकास सिंह के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टाइम ऑफ डेथ नहीं है। किसी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टाइम ऑफ डेथ बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। टाइम ऑफ डेथ के आधार पर मौत कब हुई इसके बारे में पता चल जाता है। लेकिन सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टाइम ऑफ डेथ लिखा ही नहीं गया है।

तह तक जाना है जरूरी

विकास सिंह के अनुसार टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है। इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या वो लटककर मरे हैं। मुंबई पुलिस को और कूपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा। इन्होंन कहा कि ये मामला सीबीआई के पास है। लेकिन सीबीआई को भी इस मामले की तह तक जाना होगा। बिना अंदर तक गए मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे।

इससे पहले विकास सिंह ने कोर्ट में भी ये कहा था कि इस केस की जांच सीबीआई को जल्द शुरू कर देनी चाहिए। ताकि इस केस से जुड़े सबूत मिटाए ना जा सकें। आपको बता दें कि सुशांत की मौत को दो महीने हो गए हैं। लेकिन अभी तक ये केस एक गुत्थी बना हुआ है। मुंबई पुलिस की और से इस केस की जांच सही से नहीं की जा रही है। जिसके कारण ही इस केस को सीबीआई को सौंपने की मांग की जा रही है। वहीं बिहार सरकार की सिफारिश पर ये केस सीबीआई को सौंपा गया है। लेकिन मुंबई पुलिस अब इसका विरोध कर रही है।

राजनेता हो सकता है शामिल

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार सुशांत का केस दिशा के केस से जुड़ा हो सकता है। खबरों के मुताबिक दिशा की मौत के तार सुशांत के केस से जुड़े हैं। कहा जा रहा है कि किसी पार्टी के दौरान दिशा के साथ कुछ गलत हुआ था। जिसके बारे में सुशांत को पता था। वहीं दिशा की मौत के कुछ ही दिनों बाद सुशांत की भी मौत हो गई। आरोप है कि किसी राजनेता के दवाब के कारण मुंबई पुलिस इस केस की जांच सही से नहीं कर रही है और इस केस को आत्महत्या का ही केस बना रही हैं।  लेकिन सुशांत की मौत से जुड़े जो तथ्य सामने आ रहे हैं वो साफ इस और इशारा करते हैं कि सुशांत की हत्या की गई है। दरअसल सुशांत के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला था। इसके अलावा सुशांत के शव की जो तस्वीर वायरल हुई थी उसमें सुशांत के गले और चेहरे पर चोट के निशान मौजूद थे।

रिया और सैमुअल मिरांडा में हुई थी बात

सुशांत सिंह राजपूत मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को लेकर भी एक खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि रिया ने सुशांत की मौत के दिन सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा से 20 मिनट तक बात की थी। 14 जून के बाद भी ये दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। आखिर रिया और सैमुअल मिरांडा के बीच क्या बात हुई ये रहस्य बना हुआ है।

Back to top button