विशेष

सगे बाप ने बेटे के साथ की ऐसी हरकत कोई यकीन नहीं कर पाया, घटना CCTV में हुई कैद

बाप बेटे के बीच छोटी मोटी अनबन होती रहती है। कुछ मामलों में इनके सोच विचार भी मेल नहीं खाते हैं। कई बार दोनों के बीच बहसबाजी भी हो जाती है। लेकिन अधिकतर मामलों में बाप बेटे के बीच प्यार बना रहता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला बताने जा रहे हैं जहां एक बाप ने अपने सगे बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।

पिता ने की बेटे की हत्या

यह घटना आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापत्तनम की है। यहां बीते बुधवार पोर्टिको में वीर राजू नाम के एक पिता ने अपने 49 वर्षीय जाला राजू नाम के बेटे की हथोड़े से पीट पीट कर हत्या कर दी। यह खूनी मंजर पेंडुरथी में उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया। जब पुलिस ने यह विडियो देखा तो उनके भी होश उड़ गए।

हथोड़े से ली बेटे की जान

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी वीर राजू एक हथौड़ा लेकर अपने बेटे जाला राजू के करीब जाता है। वह उसके सिर पर पीछे से वार करता है। जल्द ही वहां खून की नदी बहने लगती है। घायल बेटा वहां गिर बेहोश हो जाता है। पिता को फिर भी दया नहीं आती है और वो उसे बेरहमी से मारते रहता है। बाद में परिवार के सदस्य उसे हॉस्पिटल ले जाते हैं लेकिन बेटा दम तोड़ देता है।

पिता ने किया आत्मसमर्पण

इस घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया। उसके ख्लाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ और मजिस्ट्रेट के सामने पेश भी किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपा रानी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद सभी एंगल से इस अपराध की जांच हो रही है।

संपत्ति को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार बाप बेटे के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इस टॉपिक पर दोनों के बीच अच्छी ख़ासी बहस भी हुई थी। पिता चाहते थे कि बेटा अपनी तीनों बहनों को कुछ पैसे दे। बेटा इसके लिए राजी भी हो गया था, लेकिन वो कुछ समय मांग रहा था। बाप और बेटे दोनों नाविक थे। बेटे ने कुछ दिन पहले ही एक अलग जगह अपना खुद का घर बनाना स्टार्ट किया था। पुलिस को शुरुआती जांच में यह बाप बेटे के बीच प्रापर्टी को लेकर उठा विवाद ही लग रहा है।

बाप द्वारा बेटे की हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, लेकिन यह देखने में इतना भयानक है कि हम आपको यहां विडियो नहीं दिखा सकते हैं।

Back to top button