दिलचस्प

नीता अंबानी के एक कप चाय की कीमत है 3 लाख रुपए, जानें क्या हैं मिसेज अंबानी के 8 महंगे शौक

चाय से लेकर जूतों तक आम आदमी की सोच से भी कहीं ज्यादा महंगी है नीता अंबानी की लाइफस्टाइल

मुकेश अंबानी दुनिया के चौथे और भारत के सबसे अमीर शख्स हैं और उनकी लाइफस्टाइल लोगों को बहुत आकर्षित करती है। उनकी पत्नी नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालकिन हैं और अपनी लग्जीरियस लाइफ के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके शौक बेहद महंगे हैं जिसके बारे मे आम इंसान सोच भी नहीं सकता। इंटरनेट पर मौजूद कई रिपोर्ट्स में उनके मंहगे शौक के बारे में पता चलता है। आपको बताते हैं क्या है मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंड्स्ट्रीज की मालकिन नीता अंबानी  के 8 सबसे मंहगे शौक।

लाख रुपए की पीती हैं चाय

एक आम आदमी के एक कप चाय की कीमत होती है 10 से 15 रुपए और अमीर लोग हजार रुपए से भी मंहगी चाय पीते हैं। हालांकि नीता अंबानी की चाय की कीमत जानकर आपको चक्कर आ सकता है। नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जापान के सबसे पुराने क्राॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं। नोरिटेक क्रॉकरी 50 पीस के सेट में आती है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें सोने के बॉर्डर होते है जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए हैं। ऐसे मे एक कप की कीमत हुई 3 लाख रुपए। इस हिसाब से नीता अंबानी के एक कप चाय की कीमत हुई 3 लाख रुपए।

महंगे हैंडबैग्स का है शौक

नीता अंबानी को स्टाइलिश हैंडबैंग्स भी काफी पसंद हैं। हां, ये अलग बात है कि उनके बैग्स में हीरे जड़े होते हैं। नीता अंबानी के कलेक्श में चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी मौजूद हैं। ये दुनिया के सबसे मंहगे ब्रांड्स के हैंडबैग्स हैं। नीता अंबानी अक्सर ज्यूडिथ लाइबर के गैनिश क्लच के साथ देखी जाती है। इन छोटे साइज के क्लच पर भी हीरे जड़े होते हैं जिनकी शुरुआती कीमत 3-4 लाख रुपए होती है।

रिपीट नहीं करती हैं जूते

नीता अंबानी को बैग्स के साथ-साथ जूतों का भी काफी शौक है। मिसेज अंबानी के पास पेड्रो, गार्सिया, जिम्मूी चू, पलमोड़ा, मार्लिन ब्रांड के जूते और सैंडल हैं। इन सभी ब्रैंड्स की शुरुआत लाखों रुपए से होती है। नीता अंबानी के बारे में एक बात और बहुत मशहूर है कि वो कभी भी अपने जूते रिपीट नहीं करती हैं।

घड़ी की कीमत उड़ा देगी होश

बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फॉसिल जैसे ब्रैंड की घड़िया भी हमेशा नीता अंबानी की कलाई पर सजी रहती हैं। इन ब्रैंड्स के घड़ियों की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपए से शुरु होती है।

साड़ी और ज्वैलरी

नीता अंबानी को साड़ियों और ज्वैलरी का काफी शौक है। अक्सर फंक्शन में नीता अंबानी खूबसूरत गहने पहने दिखती हैं। इनकी कीमत करोड़ो में होती हैं। वहीं नीता जो साड़ियां पहनती हैं उसकी कीमत भी करोड़ों में होती है। उन्होंने अपने बेटे की सगाई में जो साड़ी पहनी थी उसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए थी।

लाखों की लगाती हैं लिपस्टिक

इसके अलावा वो कस्टमाइज्ड लिप्सटिक का ही इस्तेमाल करती हैं। उनका लिपस्टिक कलेक्शन करीब 40 लाख का है। इतना मंहगा मेकअप किसी आम लड़की के लिए किसी सपने जैसा है।

प्राइवेट जेट की हैं मालकिन

नीता अंबानी के पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी है। इस जेट की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। ये जेट उन्हें उनके पति मुकेश अंबानी ने साल 2007 में गिफ्ट किया था। इस जेट के अंदर फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

Back to top button
?>