बॉलीवुड

लड़कियों का फेशन कॉपी करते हैं रणवीर सिंह, मिल गया सबूत, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड में फेशन और स्टाइल उसके ग्लेमर पार्ट का हिस्सा है। यहां आपको सभी सेलिब्रिटीज एक से बढ़कर एक स्टाइल और लुक में नज़र आ जाएंगे। कई बार इन सितारों का स्टाइल बेहद आकर्षक होता है तो कुछ बार इनका लुक इनके मज़ाक की वजह भी बन जाता है। स्टाइल के नाम पर सभी चीजें मार्केट में चले यह जरूरी नहीं है। फिर मर्द और औरत दोनों के हिसाब से अलग अलग फेशन रूल्स भी होते हैं। लेकिन बॉलीवुड में एक एक्टर ऐसा भी है जिसका फेशन सेंस बड़ा ही अजीब और अतरंगा है। ये अपने फेशन की वजह से अक्सर न्यूज़ का हिस्सा बन जाते हैं। अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बात कर रहे हैं।

रणवीर सिंह का फेशन हर किसी को हजम नहीं होता है। कई बार इनका स्टाइल देख लोग सिर पकड़ लेते हैं। वे सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि भाई इतना बड़ा हीरो ऐसा अजीब फेशन क्यों फॉलो करता है। आज हम आपको रणवीर की कुछ ऐसी ड्रेस दिखाने जा रहे हैं जिसे देख एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि भाई इन्होने कहीं गलती से दीपिका पादुकोण के कपड़े तो नहीं पहन लिए। वैसे उनके कपड़ों का स्टाइल और भी कई लड़कियों से मैच खाता है।

स्कर्ट लुक

‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणवीर ने ट्विस्टली, बाउंसी और प्लीट्स वाली स्कर्ट पहन सबको चौंका दिया था। इकसे साथ उन्होने बंदगला भी पहन रखा था। रणवीर का यह लुक काफी दिनों तक चर्चा में रहा था।

क्या जाहन्वी से लिए कपड़े?

रणवीर सिंह ने एक बार बैंगनी रंग का स्वेटशर्ट पहना था। दिलचस्प बात ये है कि ठीक ऐसा ही स्वेटशर्ट एक बार जाहन्वी कपूर भी पहन चुकी है। ऐसे में लोगों ने उनसे मज़ाक में पूछा था कि कहीं आप ने यह कपड़े जाहन्वी से उधार लेकर तो नहीं पहने थे? उस दौरान रणवीर का लियोपार्ड प्रिंट वाला पैंट भी बड़ा अजीब लग रहा था।

हॉलीवुड अभिनेत्री की कॉपी

बॉलीवुड छोड़िए, रणवीर ने तो स्टाइल कॉपी करने के लिए हॉलीवुड अभिनेत्रियों तक को नहीं छोड़ा। वे एक बार एक अवार्ड शो में मोशीनों की डिजाइन की एक ड्रेस पहन आए थे। इस ड्रेस में उनके सीने के अंदर से एक चमकदार लाल रंग का सैश निकला हुआ था। इसी से मिलता जुलता आउटफिट हॉलीवुड एक्ट्रेस Gwendoline Christie ने भी पहना था।

सोनाक्षी की नकल

सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह दोनों को एक जैसे आउटफिट में भी देखा गया है। इस दौरान रणवीर ने ध्रुव अरोड़ा की डिजाइन की सफ़ेद शर्ट, नीली टाई और पीले टिंटेड धूप की एक जोड़ी पहन रखी थी।

जब मॉडल को किया कॉपी

एक इवैंट में रणवीर ने इटली के एक ब्रांड के कपड़े प्रमोट किए थे। इस दौरान वे ब्लैक शर्ट, ब्लैक पैंट, और रंग बिरंगे ब्लेजर के साथ दिखाई दिए थे। यह लुक एक फिमेल मॉडल के कपड़ों से काफी मैच खा रहा था। इस दौरान रणवीर ने ट्रिम बियर्ड रखी थी और काले रंग का सनग्लास भी लगाया हुआ था।

Back to top button