बॉलीवुड

तिरंगा लपेटना पड़ा ‘गंदी बात’ की हिरोइन को बेहद महंगा, लोगों ने कर दी जम कर धुनाई

एकता कपूर (Ekta Kapoor) की ALT-बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात (Gandii Baat) के बारे में आप सभी ने जरूर सुना होगा। कुछ ने तो चोरी छिपे देखी भी होगी। इसमें गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) नाम की एक एक्ट्रेस ने दमदार अभिनय किया था। 16 जून 1988 को जन्मी गहना 32 साल की हैं। उनका असली नाम वंदना तिवारी है। गहना उनका ऑनस्क्रीन नाम है। वे कई साल मॉडलिंग कर चुकी हैं। वे 2012 में मिस एशिया बिकनी कॉन्टेस्ट की विजेता भी थी।

तिरंगा लपेट दिए थे इरॉटिक पोज़

गहना वशिष्ठ का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनका एक सबसे फेमस विवाद भारतीय तिरंगे से जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले वे इसी विवाद को लेकर चर्चा में थी। दरअसल उन्होने अपनी कमर के नीचे तिरंगा लपेट कुछ इरॉटिक पोज़ दिए थे। बस फिर क्या था, जब उनका यह विडियो वायरल हुआ तो बवाल मच गया।

हो गई थी पिटाई

विडियो वायरल होने के बाद मुंबई में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहना वशिष्ट की जमकर पिटाई लगा दी थी। जब यह मामला सामने आया तो गहना ने अपनी सफाई में कहा था कि यह विडियो एक दोस्त ने शौकिया तौर पर शूट कर लिया था। उन्होने आगे बताया था कि उनका लैपटॉप एक दोस्त के पास था। शायद तभी यह विडियो किसी ने लीक कर दिया था। बता दें कि उनके खिलाफ हुए इस विरोध प्रदर्शन में पत्थर भी बरसे थे।

पब्लिसिटी स्टंट का लगा आरोप

यह विडियो छत्तीसगढ़ के चिमिरी में पीएचई डैम की खूबसूरत बैकग्राउंड में शूट हुआ था। कुछ लोगों ये गहना के ऊपर यह भी आरोप लगाए कि उन्होने यह शूट पब्लिसिटी स्टंट के लिए किया था। एनबीटी में छपी एक रिपोर्ट में तो यह भी कहा गया कि इस विरोध प्रदर्शन को शांताबाई पवार ने करवाया था। इसके लिए उन्हें पैसे भी मिले थे। शांताबाई ने यह बात स्वीकार भी की थी। उन्होने तो ये सजेशन भी दिया था कि यदि विरोध प्रदर्शन बहरामबाग में होता तो और ज्यादा सफल रहता।

कर चुकी हैं साउथ फिल्में

गहना बीते पांच सालों में साउथ की 30 से जयादा फिल्में कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होने 70 से अधिक विज्ञापनों में भी काम किया है। 2012 क्रिकेट वर्ल्ड कप में उन्होने योगराज सिंह और अतुल वासन के एक शो में होस्टिंग भी की थी। इसके अलावा वे फिल्मों के रिव्यू भी देती हैं।

सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

गहना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 6 लाख 55 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वे ऑनलाइन लाइव शोज भी करती हैं। उन्हें डांस करना भी बेहद पसंद है।


वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button