अध्यात्म

विवाह होने में अगर हो रही है देरी, तो बस कर दें ये उपाय, जल्द संपन्न हो जाएगा विवाह

कुंडली में विवाह योग ना बनने से शादी होने में देरी होती है। बच्चों के विवाह में हो रही देरी से मां-बाप सबसे अधिक दुखी होते हैं  और जल्द शादी हो जाए इसके लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। ज्योतिष में विवाह में देरी के कई सारे कारण बताए गए हैं और इन कारणों की वजह से ही विवाह होने में बाधा आ जाती है। हालांकि अगर सही उपाय किया जाए। तो विवाह होने में जो बाधाएं आ रही होती हैं, वो दूर हो जाती है।

इन वजह से होती है विवाह में देरी

कुंडली में ग्रहों की स्थिति

आपकी कुंडली में ग्रहों की क्या स्थिति है, इसका असर विवाह पर पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार गुरु ग्रह के प्रबल होने पर ही विवाह हो पाता है। इसलिए जिन लोगों का गुरु ग्रह कमजोर है, उनकी शादी में देरी हो जाती है। ज्योतिष गणना के अनुसार जब गुरु पंचम भाव में दृष्टि डाले तो विवाह योग का निर्माण होता है। इसके अलावा अगर 1 साल के लिए किसी जातक की कुंडली में गुरु पंचमेश के साथ एकादश भाव में हो, तो उसकी शादी 1 साल के अंदर हो जाती है। गुरु ग्रह के साथ शुक्र, चंद्रमा और बुध का योग भी विवाह पर असर डालता है।

राहु के कारण नहीं बन पाता विवाह योग

अगर कुंडली में गुरु की दृष्टि पंचम भाव में हो, तो विवाह योग बनता है, लेकिन उसी समय एकादश भाव में राहू आकर बैठ जाए तो विवाह का योग अशुभ होता है। ऐसे योग में शादी करने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गुरु के साथ अशुभ ग्रह का होना

अगर जातक की कुंडली में गुरु के पंचम स्थान पर कोई अशुभ ग्रह जैसे शनि, राहु और केतु बैठ जाए तो विवाह में बाधा आती हैं।

जल्द हो जाएगा विवाह करें ये उपाय

विवाह जल्द करवाने हेतु अपने गुरु ग्रह को प्रबल करना जरूरी होता है। गुरु ग्रह को आसानी से प्रबल किया जा सकता है। गुरु ग्रह को प्रबल करने के लिए बस नीचे बताए गए उपायों को करें। इनकी मदद से गुरु प्रबल हो जाएगा।

  • किसी लड़की के विवाह में अगर देरी हो रही है, तो वो लड़की सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। ये उपाय करने से शिव प्रसन्न हो जाते हैं और विवाह जल्दी हो जाता है।
  • गुरुवार के दिन गाय की सेवा करें और गाय को हरा चारा खिलाएं। ये उपाय करने से कुंडली से गुरु संबंधित ग्रह दोष कम हो जाता है।
  • गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें और व्रत रखें।
  • गुरुवार को केले का दान करें और भूलकर भी इस फल को ना खाएं। दरअसल केले के पेड़ पर गुरु ग्रह का वास होता है और इसकी पूजा करने से गुरु ग्रह प्रसन्न हो जाता है।
  • एक साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भी विवाह जल्द हो जाता है।
  • गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहने और हल्दी के पानी से स्नान करें। साथ में ही केवल पीले रंग की चीजों को ही खाएं। शास्त्रों के मुताबिक पीला रंग गुरु ग्रह से जुड़ा होता है।

Back to top button