बॉलीवुड

Love Story: ऐसे पनपा था ऐश्वर्या अभिषेक के बीच प्यार का पौधा, शादी के पहले आई थी ये दिक्कतें…

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादीशुदा जोड़ी बॉलीवुड में बहुत फेमस है। हालांकि इनकी असली लव स्टोरी आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। खासकर इन दोनों की पहली मुलाक़ात कब हुई और इनके बीच प्यार कैसे पनपने लगा। दरअसल ये दोनों अच्छे से पहली बार साल 2000 में ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ फिल्म के सेट पर मिले थे। इसके बाद दोनों की ‘कुछ ना कहो’ (2003) आई। इन दोनों फिल्मों में ऐश अभिषेक सिर्फ अच्छे दोस्त थे।

वैसे इसके पहले भी दोनों की छोटी सी मुलाक़ात ‘और प्यार हो गया’ (1997) के सेट पर भी हुई थी। यह ऐश्वर्या की पहली फिल्म थी जिसमें उनके अपोजीट अभिषेक के अच्छे दोस्त बॉबी देओल थे। उस दौरान अभिषेक की करिश्मा से सगाई हो गई थी जबकि ऐश्वर्या का सलमान संग अफेयर चल रहा था। समय बीतता चला गया और अभिषेक करिश्मा की सगाई टूट गई। उधर ऐश्वर्या का भी सलमान से उनके आक्रामक व्यवहार के चलते ब्रेकअप हो गया। बाद में ऐश के जीवन में विवेक ओबेरॉय आए लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका।

यहां पनपा ऐश अभिषेक का प्यार

कहा जाता है कि 2005 में ‘बंटी और बबली’ फिल्म के ‘कजरारे’ गाने की शूटिंग के दौरान ही ऐश अभिषेक के बीच प्यार का बीज डल गया था। हालांकि 2006 से 2007 के बीच दोनों ने एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताया। तब वे दोनों उमराव जान, गुरु और धूम 2 जैसी फिल्मों की साथ में शूटिंग कर रहे थे। धूम 2 में अभिषेक ऐश्वर्या के दीवाने हो गए और उन्होने ऐश को प्रपोज कर डाला। अभिषेक ने यह प्रपोज़ल न्यूयॉर्क के एक होटल की बालकनी में किया था। ऐश ने अभिषेक के इस प्रपोजल को स्वीकार किया और दोनों ने 14 जनवरी 2007 को सगाई कर ली।

शादी में आई अटकलें

ऐश्वर्या अभिषेक की शादी और रिश्ते में कई अड़चने भी आई। दोनों ने एक होने से पूर्व कई उतार चढ़ाव देखे। जैसे ऐश की कुंडली में मांगलिक दोष था जिसे दूर करने के लिए उन्होने पेड़ से शादी रचाई थी। वहीं धूम 2 में ऐश ने ऋतिक रोशन के साथ एक बोल्ड किसिंग सीन किया था। सूत्रों की माने तो बच्चन परिवार को ऐश का ऐसा करना पसंद नहीं आया था। हालांकि इन सब अड़चनों के बावजूद दोनों ने अप्रैल 2007 में एक दूसरे से शादी रचा ली। दोनों की शादी तब मीडिया की चर्चा का विषय बनी हुई थी। शादी को काफी पर्सनल रखा गया था और इसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज़ को नहीं बुलाया गया था।

हर पल एक दूसरे का साथ

शादी के बाद ऐश्वर्या और अभिषेक हर मोड़ पर एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलकर साथ खड़े रहे। मीडिया में इन दोनों के रिश्ते को लेकर कई बातें भी उछली लेकिन दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं आई। 16 नवम्बर 2011 को इनके घर प्यारी बेटी आराध्या बच्चन ने जन्म लिया था।

बेटी के आने के बाद इनके बीच का प्यार और भी मजबूत हुआ। तब बेटी की वजह से ऐश्वर्या ने फिल्मों से चार साल का ब्रेक भी लिया था। वर्तमान में ऐश्वर्या और अभिषेक एक खुशहाल शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Back to top button