दिलचस्प

इस राष्ट्रपति ने शबाना आजमी को किया था ‘किस’, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जमकर मचाया था हंगामा

शबाना आजमी के किसिंग सीन को लेकर काफी बवाल हुआ था लेकिन वो ऐसे विवाद की एकलौती शिकार नहीं हैं

बॉलीवुड की दुनिया बहुत अनोखी मानी जाती है जहां अक्सर बहुत सी ऐसी बातें हो जाती हैं जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। बॉलीवुड हमेशा से ही काफी मॉडर्न और बोल्ड रहा है और इसलिए यहां के किस्से भी बहुत बोल्ड रहते हैं। फिल्मों में तो अक्सर रोमांस और किसिंग सीन देखने को मिलता है जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं, लेकिन जब ऐसी ही कोई किसिंग सीन पब्लिकली हो जाता है तो फिर फैंस हंगामा मचा देते हैं। कुछ ऐसा ही विवाद हुआ था एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ जिसके चलते काफी लंबे समय तक उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था। आपको बताते हैं कौन सा था वो विवाद जिसके चलते परेशान हो गईं थीं शबाना।

नेल्सन मंडेला ने किया था किस

दरअसल 1993 में केप टाउन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस इवेंट में शबाना आजमी को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने किस कर दिया था। ये बात बहुत हैरानी भरी लगती है, लेकिन नेल्सन मंडेला ने एक सार्वजनिक जगह पर शबाना आजमी को किस कर दिया था। उस किस ने सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा बरपाया था। उनके किस की तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी। इस विवाद के चलते शबाना को मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं की सबसे ज्यादा आलोचना सहनी पड़ी थी। इस तस्वीर को मुस्लिम धर्मगुरुओं ने शर्मनाक बताया था।

बता दें कि उन दिनों इस किस को लेकर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने काफी हंगामा किया था। उनका कहना था कि शबाना की इस हरकत ने पूरे मुस्लिम समुदाय को शर्मिंदा कर दिया है। इतना ही नहीं उस दौरान कई टीवी चैनल और समाचार पत्रों में इस मुद्दे को उठाया गया था।हालांकि समय बीतने के साथ-साथ ये मुद्दा भी धीरे धीरे शांत हो गया। जैसे दूसरे विवाद सामने आते गए लोग शबाना की इस तस्वीर के बारे में बात करना भूल गए।

पहले भी सेलेब्स के किस पर हुआ है विवाद

गौरलतब है कि ऐसे किसिंग सीन को लेकर कोई पहली बार विवाद नहीं हुआ था। बॉलीवुड में ऑफस्क्रीन किसिंग सीन को लेकर कई बार हंगामा खड़ा हो चुका है। आज कल सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर चर्चा में चल रहे मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट भी अपने विवादित किस्सों के लिए जाने जाते हैं। काफी साल पहले महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट के साथ एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में महेश और पूजा लिपलॉक किए नजर आ रहे थे। बाप-बेटी की इस तस्वीर ने जबरदस्त हंगामा मचाया था। इस मामले में इतना विवाद हुआ था कि महेश और पूजा ने इसे फेक तस्वरी बता दिया था।

साल 2007 में शिल्पा शेट्टी भी एक किसिंग सीन को लेकर काफी चर्चा में आई थी। दरअसल दिल्ली में एड्स जागरुकता अभियान के मंच पर शिल्पा और एक्टर रिचर्ड गेरे एक साथ मौजूद थे। उसी दौरान अचानक से रिचर्ड ने शिल्पा को किस कर लिया था। उस वक्त तो शिल्पा हंस कर रह गईं थी, लेकिन उन्हें इस बात का बहुत बुरा लगा था। इस बात पर लोगों ने भी काफी नाराजगी जताई थी और रिचर्ड ने पूरे देश से अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी थी।

वहीं एक्ट्रेस बिपाशा भी फुटबॉल स्टार प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को किस करने के लेकर भी काफी चर्चा में आ गई थी। साल 2007 में दोनों की किस करते हुए तस्वीरें सामने आईं थीं जिस पर खूब हंगामा हुआ था।

Back to top button