समाचार

रिया और अंकिता के अलावा एक और लड़की थी ज़िन्दगी में, जिसके फ्लैट की किश्त भरते थे सुशांत

बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में दिनों दिन नए खुलासे हो रहे हैं और मामला लगातार फंसता जा रहा है। पिछले दो महीने से इस केस की जांच चल रही है, लेकिन अभी तक इस मामले की सच्चाई सामने नहीं आ सकी है। लिहाजा पहले नेपोटिज्म को लेकर एक लंबी बहस छिड़ी, इसके बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर मनी लॉन्ड्रिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद इस केस का पूरा रूख ही बदल गया और मामला रिया चक्रवर्ती पर केंद्रित हो गया।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस पूरे मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से कर रही है। इसी बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार सुशांत के खाते से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के फ्लैट की किश्तें भरी जा रही थीं। जबकि खास बात ये है कि वो एक्स गर्लफ्रेंड अब भी उस फ्लैट में रह रही है। हालांकि अभी उस एक्स गर्लफ्रेंड के बारे खुलासा नहीं हुआ है। अब तक जो पूछताछ हुई है, उसमें ये बात सामने आई है कि सुशांत अपने एक्स गर्लफ्रेंड पर काफी खर्च कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार एक दिन का करीब 50 हजार रूपए खर्च था।

पिछले 1 साल में करोड़ों का ट्रांजैक्शन

अभी तक हुए खुलासों के अनुसार मई 2019 से अप्रैल 2020 तक सुशांत के बैंक खाते से 2.63 करोड़ रूपए का ट्रांजैक्शन दो चार्टर्ड अकाउंटेंट के खातों में हुआ था। इन दो चार्टर्ड अकाउंटेंट में से एक का नाम संदीप श्रीधर बताया जा रहा है, संदीप सुशांत की मौत से 1 साल पहले तक उनके लिए काम कर रहा था।

बहन के नाम 2 फिक्स डिपॉजिट

सुशांत के बैंक खाते डिटेल से पता चला है कि उन्होंने अपनी बहन रानी के लिए 2 फिक्स डिपॉजिट किए थे। दोनों की कुल राशि 4.5 (2.5+2) करोड़ थी। 26 नवंबर 2019 को ये दोनों फिक्स डिपॉजिट किए गए थे और 28 नवंबर को इन्हें तोड़कर नए फिक्स डिपॉजिट 1-1 करोड़ के कर दिए गए। उधर सुशांत के परिवार का रिया चक्रवर्ती पर आरोप है कि सीए के खातों में 2.63 करोड़ रूपए का ट्रांसफर और फिक्स डिपॉजिट से 2.5 करोड़ रूपयों की कटौती रिया के इशारे पर ही की गई है।

केके सिंह ने लगाए आरोप

सुशांत के पिता केके सिंह ने आरोप लगाए हैं कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रूपयों की हेराफेरी हुई है। जबकि ईडी के सूत्रों का कहना है कि उन्हें जांच में सुशांत के खाते से 15 करोड़ रूपए नहीं मिले हैं। हालांकि 10 करोड़ से अधिक रूपयों का मामला जरूर सामने आया है। लिहाजा ईडी को ये भी शक है कि सुशांत के खाते से जो पैसे ट्रांसफर हुए हैं, वो किसी फर्जी शेल कंपनी के जरिए किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इन शेल कंपनियों का ताल्लुक रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक से है।

सुशांत सुसाइड केस की जांच कौन करेगा?

इस मामले की जांच अभी तक मुंबई पुलिस कर रही थी, जबकि पटना के राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस भी मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची थी। वहीं सीबीआई ने भी शुरूआती पूछताछ सुशांत के परिवार वालों से की है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इस केस की गुत्थी कौन सुलझाएगा? उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट को अब तय करना है कि मामले की जांच कौन करेगा।

Back to top button