बॉलीवुड

बोनी कपूर का कर्ज चुकाने के लिए श्रीदेवी ने बेच दी थी जायदाद, माँ नहीं चाहती थी बेटी की हो शादी

शादीशुदा होने के बावजूद श्रीदेवी को चाहने लगे थे बोनी कपूर, मां नहीं चाहती थी कि श्रीदेवी शादी करे

बॉलीवुड की ‘चांदनी’ उर्फ श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं है। 24 फरवरी 2018 को दुबई के होटल के बाथटब में डूबने से उनका निधन हो गया था। उनकी मौत से पूरे देश को जोरदार झटका लगा था। श्रीदेवी और बोनी कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत पॉपुलर थी। बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना सूरी को छोड़ श्रीदेवी से शादी रचाई थी। श्रीदेवी के निधन को दो साल से ऊपर हो गए हैं। इस बीच उनके अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने उनकी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। दरअसल हाल ही में वेणुगोपाल रेड्डी ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होने श्रीदेवी और बोनी कपूर के बीच के रिश्ते और धन-संपत्ति के संबंध में कई राज़ खोले हैं।

पति का कर्ज चुकाने के लिए श्रीदेवी ने बेची थी जायदाद

वेणुगोपाल रेड्डी ने इंटरव्यू में कहा कि श्रीदेवी अपने दिल में दर्द लेकर इस दुनिया को अलविदा कह गई थी। बोनी कपूर को फिल्मों में घाटा हुआ था। वे कर्ज में डूबे हुए थे। उनका कर्ज चुकाने के लिए श्रीदेवी को अपनी जायदाद तक बेचना पड़ गई थी। अंकल के अनुसार श्रीदेवी को अक्सर इस बात का पछतावा रहता था।

 

View this post on Instagram

 

????????

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on Dec 10, 2016 at 11:56pm PST

बाहर से खुश, अंदर दुखी थी

श्रीदेवी के अंकल बताते हैं कि एक्ट्रेस सिर्फ बाहरी दुनिया को दिखाने के लिए अपने चेहरे पर मुस्कान रखती थी, बल्कि अंदर से वे बहुत दुखी थी। जब बोनी कपूर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी तो श्रीदेवी ने मजबूरी में ‘इंग्लिश विंग्लिश’ फिल्म कर बॉलीवुड में वापसी की थी। दरअसल बोनी कपूर ने कई ऐसे फिल्मों में पैसा इन्वेस्ट किया था जो कभी रिलीज ही नहीं हुई। इस कारण बोनी को पैसा का बहुत नुकसान हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

❤️❤️❤️❤️❤️❤️

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on Oct 22, 2017 at 12:01am PDT

बोनी को पसंद नहीं करती थी श्रीदेवी की मां

श्रीदेवी के अंकल वेणुगोपाल रेड्डी ने एक और चौंकाने वाली बात का खुलासा किया। उन्होने बताया कि श्रीदेवी की मां बोनी कपूर को जरा भी पसंद नहीं करती थी। वो नहीं चाहती थी कि श्रीदेवी बोनी से शादी करे। हालांकि फिर भी श्रीदेवी ने बोनी से शादी रचा ली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on Oct 30, 2017 at 12:42pm PDT

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह भी दावा करती है कि श्रीदेवी शादी के पहले ही गर्भवती हो गई थी। इसी कारण उन्होने बोनी कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद ही उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ था। इन दोनों की शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया था। कहते हैं कि शादीशुदा होने के बावजूद बोनी श्रीदेवी को चाहने लगे थे। वे जब श्रीदेवी को अपनी फिल्मों में लेते थे तो तय फीस से एक लाख ज्यादा दिया करते थे।

आज श्रीदेवी के जाने के बाद से बोनी कपूर फिर से अकेले पड़ गए हैं। हालांकि उनके साथ उनकी दोनों बेटियां खुशी कपूर और जहन्वी कपूर मौजूद हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी अपनी पहली पत्नी के बच्चों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के करीब भी आ गए है। दरअसल श्रीदेवी से शादी के बाद से अर्जुन की अपने पिता और उनके परिवार से कोई खास बनती नहीं थी।

Back to top button