राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 5 राशियों को मिलेगा कोई सुनहरा मौका, तरक्की होने के बन रहे हैं योग

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह करीबियों में पूछपरख बनी रहेगी। पर्सनल लाइफ में खुशियों के पल बढ़ेंगे। आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। पैसों की परेशानी सुलझ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन मन खिन्न रहेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा।

प्यार के विषय में : जो जातक लव पार्टनर की तलाश में हैं, उनका यह काम पूरा होगा।

करियर के विषय में : कारोबारी लोग लाभ प्राप्त करेंगे। बेरोजगार लोग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : खानपान में लारवाही न बरतें। पेट संबंधी कोई दिक्कत हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

समाज के वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शायद आप बहुत ही चिंतित रहेंगे। अपनी चिंता को दूर करने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। आप समझौते और विनम्रता से उलझे हुए मामले निपटा सकते हैं। सोशल एक्टिविटीज में आगे रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी से अपमान मिल सकता है या मनमुटाव हो सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन जरूरी सहयोग भी आपको मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित रहेंगे और उनका तनाव कई गुना बढ़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे। किसी बात या अफवाह को सुन कर कोई भी निर्णय ना लें। ध्यान रहे कि आप सही सूचना पर ही काम कर रहे हैं। भाई बहनों से चल रहे वाद-विवाद दूर हो सकते हैं। परेशानियों को पार करते हुए आगे बढ़ेंगे। बजट बनाकर कार्य करें। बड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। संतान से सहयोग मिल सकता है।

प्यार के विषय में : आपके द्वारा बोले गए झूठ आपके निजी जीवन और प्रेम संबंधों में दरार ला सकते हैं।

करियर के विषय में : कामकाज में लोगों का सहयोग बना रहेगा तो आपकी परेशानियाँ कम हो सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : सुपाच्य भोजन करें। संतुलित आहार लें। सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसी यात्रा जिसकी आपने कभी आशा भी नहीं की थी इस यात्रा पर खूब मजे करें। बिजनस डील्स में सफल रहेंगी। अच्छे प्रपोजल्स पर विचार अवश्य करें। कुछ चीजें आपके काम को बिगड़ सकती हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप जिसके प्रति आकर्षित होंगे, उससे प्यार हो सकता है। वैवाहिक जीवन में पत्नी से दूरी अभी बनी रहेगी।

करियर के विषय में : व्यवसाय में भारी फायदा होगा, संपत्ति के कार्यों में आपको बड़ा लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों के वेतन में बढ़ोतरी और उन्नति की खबर मिलने की संभावना बन रही है। आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। व्यवसाय धंधे से संबंधित तमाम बड़ी समस्याएं से छुटकारा मिलेगा।

प्यार के विषय में : संभव है साथी के साथ डेट पर जाने का प्लान बनाएं। लव लाइफ में रोमांस रहने वाला है।

करियर के विषय में : अपने साझेदारों के कारण व्यवसाय में पर्याप्त लाभ प्राप्त करेंगे।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते आपके मन में नकारात्मक विचार छाए रहेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

प्यार के विषय में : कार्यस्थल पर आप किसी से प्यार का इजहार कर सकते हैं।

करियर के विषय में : मुश्किलों भरा समय हो तो अपनी सूझबूझ बनाये रखने की जरूरत पड़ती है।

हेल्थ के विषय में : खाने पीने में ध्यान रखें पेट संबंधित बीमारियां इस समय आपको हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपको अपने प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। जितनी समझदारी और चतुराई से काम लेंगे, उतने सफल होंगे। आपको सफलता के मार्ग हासिल होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप अपने जीवन में नई खुशियां अर्जित करने में कामयाबी हासिल करेंगे।

प्यार के विषय में : संबंधों में निकटता आएगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव हो सकता है।

करियर के विषय में : ऑफिस में लाभ और सहयोग मिलेगा। जमीन से संबंधित व्यापार करने वालों को फायदा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : यात्रा करने से शारीरिक परेशानी और सिर दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। शुभ सूचना मिल सकती है। अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें और ऐसा कोई ग़ैरजि़म्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे, प्रेमपूर्ण और परस्पर संतुष्टि देने वाले रहेंगे।

करियर के विषय में : आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहें खोल देगा।

हेल्थ के विषय में : ये सप्ताह सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पुराना रोग खत्म होगा तो नया रोग शुरू हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपका भाग्य पुष्प की तरह खिल उठने वाला है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था बढ़ेगी। सीनियर्स को इंप्रेस करेंगे। प्रमोशंस के चांसेज बने हुए हैं।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत सहज और सुखद रहेंगे।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों के लिए एवम उनके करियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामलों में सावधान रहें। ज्यादा मेहनत से भी परेशान हो सकते हैं। सिर दर्द रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। आप पैसा कमाने के लिए एक परियोजना बना सकते हैं। पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा संभव है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, जबकि शासन-सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम या दाम्पत्य संबंधों में उदासीनता का भाव बना रह सकता है।

करियर के विषय में : पैसे की स्तिथि को सुधारने के लिए बहुत मेहनत व सही योजना बनानी होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत ठीक नहीं रहेगी। कमजोरी महसूस होगी। भोजन संबंधित सावधानियां रखनी जरूरी है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आपको पैसा, पहचान और सफलता सब कुछ मिल सकता है। घर परिवार से जुड़ी हुई चिंता दूर हो सकती है। आपका जीवन आनंदित बना रहने वाला है। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। बजट बनाकर प्लान्स को फॉलो करें। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा। आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। जीवनसाथी हर छोटे बड़े फैसले में आपका साथ देंगे।

करियर के विषय में : धन निवेश से फायदा हो सकता है, कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रोग हो सकते हैं सावधान रहें। तनाव के कारण भी थोड़े परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

धन लाभ एवम अनेक कार्य पूर्ण होने का समय चल रहा है, चतुर्दिक लाभ होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नए साधन सुलभ होंगे। धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है। कोई कानूनी फैसला अब आपके हक में रहेगा। अब आपको अपने प्रयासों का फल मिल सकेगा। आपकी अधूरी पड़ी हुई मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति जितने सकारात्मक रहेंगे आपके संबंध उतने अच्छे रहेंगे।

करियर के विषय में : आने वाले समय में आप अपने व्यवसाय में दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करते नजर आएंगे।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत किसी न किसी परेशानी में आ सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : महादेव के दिए इस वरदान के कारण पांच पतियों की पत्नी बनी थीं द्रौपदी, नहीं जानते होंगे ये कहानी

Back to top button