राशिफल

Rashifal 9 August: सूर्यदेव की इन 6 राशि वालों पर रहेगी नजर, जीवन की सभी परेशानियों का होगा अंत

हम आपको रविवार 9 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 9 August 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

शत्रुओं पर आपका भय बना रह सकता है। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। आज जो काम आपको सबसे अधिक पसंद है वही करने को मिल सकता है। इसके अलावा आप अपना पुराना उधार भी चुका सकते हैं। आपकी सेहत को देखभाल की आवश्यकता है। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। कुछ भी ऊट-पटांग खाने से बचें, ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको कम मेहनत में ज्यादा फल मिल सकता है। आप कुछ नए रिश्ते बनाएंगे। ये वो रिश्ते होंगे, जो लंबे समय तब आपका साथ देंगे या हो सकता है कि जिंदगी भर दें। अपने जीवन में कोई नया परिवर्तन करने के लिए यह समय ठीक रहेगा। युवाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिलेंगे। आपको कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं और इन प्रोजेक्ट्स से आपको लाभ मिलेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन एक नए व्यापार उद्यम को लगाने का समय है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने की संभावना है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। समाज में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। भौतिक सुख साधनो का लुफ्त उठा पाएंगे। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी खास मित्र की तरफ से आपको विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए मित्रों के प्रति आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने माता-पिता के साथ भी बहस में पड़ सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से आपका काम बनेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। मंदिर में फल दान करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। कानूनी मामलों न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। व्यापारी वर्ग अगर किसी नए कार्य में धन निवेश कर रहे हैं,तो उन्हें लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होने पर आपको संतोष का अनुभव होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। आप को स्वयं के कार्यस्थल पर गपशप एवं और नकारात्मक गतिविधियों में लिप्त हो जाने से बचना होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप कोई नया काम प्राप्त कर सकते हैं। धैर्य से किये गये कामों में आपको सफलता मिल सकती है। परिवार में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। दोस्तों की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग है। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अगर आप कई दिनों से कामकाज में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है। सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग है। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके किसी भी कार्य में कोई अड़चन नहीं आएगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी ईमानदारी से सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। साहित्यिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। कई दिनों से अधूरे काम आप पूरा करके राहत की सांस लेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपकी व्यापार से संबंधित सभी योजनाएं सरलता से पूरे हो जाएंगी और आपको पारिवारिक जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। यात्रा में सावधानी बरतें। दिन उलझन में बीतने की आशंका है। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। उनसे मिलकर अच्छा समय गुजरेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें, धन का निवेश सोच-समझ कर करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज भाग्य से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आज आपके विचारों में नकारात्मकता रह सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें।

आपने Rashifal 9 August 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 9 August 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 9 August 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : महादेव के दिए इस वरदान के कारण पांच पतियों की पत्नी बनी थीं द्रौपदी, नहीं जानते होंगे ये कहानी

Back to top button