बॉलीवुड

बचपन में बड़ी प्यारी लगती थीं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, देखें मां के साथ बचपन की तस्वीरें

आजकल के समय में सभी लोगों के ऊपर बॉलीवुड का नशा सर चढ़कर बोलता है। लोग अपने-अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। अपने फेवरेट सितारों के बारे में फैंस हर बात जानना चाहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों के बचपन की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। जिसके अंदर ये अपनी मां के साथ नजर आ रहीं हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि मां और बेटी का रिश्ता बहुत ही खास होता है। एक मां अपनी बेटी की टीचर, दोस्त और हमराज सब कुछ मानी जाती है। आप बॉलीवुड के इन अभिनेत्रियों की बचपन की फोटोस मां के साथ देखकर यही कहेंगे कि यह अभिनेत्रियां बचपन में बड़ी ही प्यारी लगतीं थीं।

आलिया भट्ट

नन्ही सी आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान की गोद में बैठी हुईं हैं। इस बचपन की तस्वीर में आलिया बेहद क्यूट लग रहीं हैं। आलिया की अपनी मां के साथ बेहद अच्छी बॉन्डिंग है। आपको बता दें कि फिल्म “राजी” में ऑनस्क्रीन पर भी मां-बेटी का रोल प्ले कर चुकीं हैं।

दीपिका पादुकोण

इस तस्वीर के अंदर दीपिका पादुकोण अपनी मां उज्‍जाला पादुकोण की गोद में दिखाई दे रहीं हैं। इनकी प्यारी सी खिलखिलाती हंसी सीधा दिल को छू रही है। आपको बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहतीं हैं और यह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की तस्वीरें अपने फैंस के बीच साझा करतीं रहतीं हैं। उन्हीं तस्वीरों में से यह भी एक है।

अनुष्का शर्मा

इस तस्वीर के अंदर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी मां आशिमा शर्मा के साथ नजर आ रहीं हैं। इनकी मां आशिमा अनुष्का शर्मा को अपनी गोद में लेकर कुछ खिलाती हुई दिखाई दे रहीं हैं। वैसे अनुष्का शर्मा बचपन में बेहद क्यूट थीं।

सारा अली खान

इस बचपन की तस्वीर के अंदर अभिनेत्री सारा अली खान अपनी माता अमृता सिंह के साथ नजर आ रहीं हैं। सारा की यह तस्वीर उनके जन्म के समय की है। इस तस्वीर के अंदर इनकी नानी भी हैं। सारा अली खान अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर करती रहतीं हैं। उन्हीं तस्वीरों में से यह एक तस्वीर है।

जाह्नवी कपूर

इस क्यूट सी बचपन की तस्वीर में जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की गोद में नजर आ रहीं हैं। आपको बता दें कि श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा थीं। जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी बचपन की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहतीं हैं।

सोनम कपूर

इस बचपन की तस्वीर के अंदर अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी माता सुनीता कपूर के साथ नजर आ रहीं हैं, इसके साथ ही इनकी बहन रिया कपूर और भाई हर्ष भी दिखाई दे रहें हैं। आपको बता दें कि सुनीता कपूर ने जब अभिनेता अनिल कपूर से विवाह किया था तब, उससे पहले यह मॉडल थीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर जब भी मोस्ट फैशनेबल एक्ट्रेसेस का नाम लिया जाता है तो उसमें अभिनेत्री सोनम कपूर का नाम अवश्य शामिल होता है। इन्होंने अपनी मां सुनीता कपूर से ही फैशनेबल दिखना सीखा है।

श्रद्धा कपूर

इस तस्वीर के अंदर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी माता शिवांगी कपूर के साथ दिखाई दे रहीं हैं।

Back to top button