बॉलीवुड

दिशा सुसाइड केस में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, मरने से पहले 45 मिनट तक इस शख्स से की थी बात

दिशा सालियान सुसाइड केस एक मिस्ट्री केस बनता जा रहा है। मुंबई पुलिस का दावा है कि दिशा सालियान ने खुदकुशी की है। मुंबई पुलिस के अनुसार दिशा पैसों की तंगी से परेशान थी। इसलिए उन्होंने खुदकुशी कर ली। जबकि बीजेपी सांसद और महाराष्ट्र के नेता नारायण राणे का कहना है कि दिशा सालियान की हत्या हुई है। नारायण राणे के अनुसार दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके निजी अंगों पर चोट की बात सामने आई है।

दोस्त से की थी फोन पर बात

मुंबई पुलिस सूत्र के अनुसार दिशा सालियान ने खिड़की से कूदने से पहले अपने एक दोस्त से 45 मिनट तक बात की थी। इस दौरान दिशा ने अपने दोस्त से अपने प्रोफेशनल वजहों को शेयर किया था। इसके अलावा मुंबई पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुंबई पुलिस के पास 8 जून की उस बिल्डिंग की सारी CCTV फुटेज मौजूद हैं। उस दिन सोसाइटी में कोई नहीं आया था। जो आये थे वो या तो एसेंशियल सर्विस से जुड़े थे या फिर स्टॉफ थे। मुंबई पुलिस ने इन सभी के स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिए हैं। 9 जून को दिशा की बॉडी शताब्दी हॉस्पिटल में आई थी। इसके बाद दिशा का कोविड टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट 11 जून को मिली जो नेगेटिव थी। जिसके बाद ही दिशा का ऑटोप्सी किया गया।

सुशांत से ऐसे हुई पहचान

दिशा कॉर्नरस्टोन नाम की एक कंपनी में काम करती थीं और कंपनी के जरिए ही ये सुशांत सिंह के संपर्क में आई थीं। लेकिन ये संपर्क पूरी तरह प्रोफेशनल ग्राउंड्स पर था।

दरअसल बिहार पुलिस ने हाल ही में सुशांत मामले की जांच करने के दौरान मुंबई पुलिस से दिशा केस की जानकारी मांगी थी। लेकिन मुंबई पुलिस ने दिशा के केस की जानकारी शेयर करने से मना कर दिया था और ये कहा था कि दिशा केस से जुड़ी सारी फाइल डिलीट हो गई है। वहीं कुछ दिनों बाद बीजेपी सांसद और महाराष्ट्र के नेता नारायण राणे का दिशा और सुशांत की मौत को लेकर बयान आया है। जिसमें इन्होंने दिशा और सुशांत की मौत को एक मर्डर बताया है।

कहा जा रहा है कि दिशा के साथ कुछ ऐसा हुआ था। जिसकी वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। वहीं दिशा के बारे में सुशांत जानते थे और उन्हें पता था कि आखिर किन लोगों के कारण दिशा ने ये कदम उठाया है। सुशांत दिशा केस को लेकर एक प्रेस वार्ता भी करने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही सुशांत की मौत हो गई। सुशांत के करीबी लोगों के अनुसार सुशांत दिशा की मौत से दुखी थी। हालांकि मुंबई पुलिस दिशा और सुशांत की मौत से जुड़े इन सभी दावों को गलत करार दे रही है। मुंबई पुलिस का कहना है कि इन दोनों ने खुदकुशी ही की है।

सीबीआई करेगी जांच

सुशांत दिशा की मौत से दुखी थे। इसलिए सीबीआई दिशा केस की भी जांच कर सकती है। ताकि ये पता चल सके कि आखिर क्यों सुशांत दिशा की मौत से परेशान थी? किन वजहों से दिशा ने खुदकुशी की थी? क्या सुशांत दिशा की मौत के बारे में कुछ ऐसा जानते थे जिसकी वजह से उन्हें मारा गया है?

Back to top button