बॉलीवुड

सुशांत के पीए का खुलासा एक्टर के अकाउंट में थे 30 करोड़ रुपये, रिया को कहा काला जादू करने वाली

सुशांत सिंह राजपूत के एक्स पीए अंकित अचार्य ने रिया को लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और रिया चक्रवर्ती पर काला जादू करने का आरोप लगाया है। अंकित अचार्य के अनुसार रिया सुशांत पर जादू टोना किया करती थी। एक चैनल से बात करते हुए अंकित अचार्य ने कहा कि रिया के सुशांत की जिंदगी में आने से पहले सब कुछ ठीक था। लेकिन रिया के आते ही सुशांत की जिंदगी में सब बदल गया।

सुशांत सिंह राजपूत के एक्स असिस्टेंट अंकित आचार्य ने बताया कि रिया की और से घर में पूजा करवाई जाती थी। जिसमें नींबू का इस्तेमाल किया जाता था। अंकित के अनुसार वो भी कोलकाता के हैं और वो जानते हैं कि ऐसी पूजा जादू-टोना के लिए की जाती है। इतना ही नहीं अंकित ने ये भी कहा की सुशांत के अन्य स्टाफ को भी ये बात पता थी और वो कहते थे कि ये जगह हॉनटेड है।

सुशांत के खाते में थे 30 करोड़े

अंकित के मुताबिक सुशांत के सारे पैसों का ध्यान रिया ही रखती थी और जनवरी 2019 में सुशांत के बैंक खाते में 30 करोड़ रुपये थे। सुशांत के पैसों को रिया पूजा, पार्टी और खरीदारी में खर्च करती थी।

यूरोप ट्रिप के बाद से हुआ डिप्रेशन

क्या सुशांत सिंह डिप्रेशन का शिकार थे?  इसपर अंकित ने बताया कि यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत डिप्रेशन में थे और वो एकदम बदल गए थे। उनकी आंखों में काफी डार्क सर्किल आने लग गए थे। अंकित ने लगभग तीन साल तक सुशांत के साथ काम किया हुआ है और इनके अनुसार सुशांत अपने आपको कभी भी कमरे के अंदर बंद नहीं करते थे। अंकित ने दावा किया है कि सुशांत कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकते हैं।

ओगनिक फार्मिंग करने का था मन

सुशांत के एक्स पीए अंकित के मुताबिक सुशांत ओगनिक फार्मिंग करना चाहते थे। इन्होंने कहा कि भैया ने कहा था कि कुछ महीने अब मैं कुछ नहीं करूंगा हम ओगनिक फार्मिंग करेंगे। लेकिन रिया के आने के बाद वो काफी बदल गया और उन्होंने मुझे बिना बताए निकाल दिया गया।

गौरतलब है कि सुशांत के परिवार वालों ने भी रिया चक्रवर्ती पर यही आरोप लगाया है। रिया के खिलाफ केस दर्ज करते हुए सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा है कि रिया सुशांत को किसी से नहीं मिलने देती थी। रिया सुशांत को उनके परिवार वालों से भी बात नहीं करने देती थी। रिया के आने से पहले सुशांत एक दम सही थे। वहीं जैसे ही रिया आई तो उन्हें डिप्रेशन हो गया। सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुशांत का इलाज करवाने के लिए रिया ने उनसे अनुमति नहीं ली थी। वहीं सुशांत के पिता ने पटना में केस दर्ज करवाते हुए पुलिस से अनुरोध किया है कि वो ये भी पता लगाएं की आखिर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए कहा गए हैं। सुशांत के परिवार वालों के अनुसार उनके खाते में 17 करोड़ रुपए थे और कुछ ही महीनों के अंदर खाते से 15 करोड़ रुपए निकाल गए। इसके अलावा बिहार पुलिस ने भी अपनी जांच में पाया कि सुशांत के खाते में एक समय में 50 करोड़ रुपए थे। जो कि अब नहीं है।

Back to top button