विशेष

मगरमच्छ के पेट से निकला 14 साल का लड़का, नज़ारा देख हर कोई रह गया हैरान

मगरमच्छ (crocodile) वैसे तो एक खतरनाक जानवर होता है, लेकिन जब इसे भूख लगती है तो यह और भी खूंखार बन जाता है। इसका शिकार करने का तरीका भी बड़ा घातक होता है। ये पानी के अंदर बड़ी चालाकी से छिपा रहता है। फिर जैसे ही कोई शिकार इसके नजदीक आता है तो ये पूरी रफ्तार से अपने तीखे जबड़ों से उस पर हमला बोल देता है। आप सभी ने टीवी पर ऐसे कई विडियो देखे होंगे जहां एक मगरमच्छ किसी जानवर का शिकार कर उसे खा जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना बताने जा रहे हैं जब इस मगरमच्छ ने एक 14 साल के लड़के को अपना शिकार बना लिया। इस शिकार के 6 दिन बाद जब उस मगरमच्छ को पकड़ उसका पेट चिरा गया तो लड़के की हालत देख हर कोई दंग रह गया।

मगरमच्छ ने किया लड़के पर हमला

दरअसल यह पूरा मामला मलेशिया के Sarawak के Sarikei गांव का है। यहां 26 जुलाई 2020 को रिकी गांया (Ricky Ak Ganya) नाम का एक 14 वर्षीय लड़का लापता हो गया था। रिकी को आखरी बार उसकी आंटी और दोस्तों के साथ नदी किनारे देखा गया था। उस समय वो घोंघा पकड़ रहा था। उसी दौरान मगरमच्छ ने उसके पैरों पर हमला कर उसे नदी में खींच लिया था।

6 दिन बाद पकड़ा गया मगरमच्छ

इस घटना के बाद से ही लड़के के परिवार वाले चिंतित थे। उसे ढूंढने के लिए सर्च टीम बनाई गई थी। रिकी करीब 6 दिनों तक लापता रहा। इसके बाद Sarawak फॉरेस्ट कोरपरेशन की स्विफ्ट वाइल्ड लाइफ एक्शन टीम (SWAT) ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया। उन्होने एक मुर्गी को नदी किनारे रख दिया।

रिकी को खाने के 6 दिन बाद जब मगरमच्छ को दोबारा भूख लगी तो वो खाने की तलाश में नदी किनारे आया। यहां 31 जुलाई 2020 को मुर्गी खाते हुए उसे रेस्क्यू टीम SWAT ने पकड़ लिया।

मगरमच्छ के पेट में इस हाल में मिला लड़का

मगरमच्छ 14 फीट लंबा था। उसे काबू में लाने के लिए SWAT को गांव वालों की मदद भी लेना पड़ी। इसके बाद उन्होने मगरमच्छ का पेट काटा तो उसके अंदर 14 वर्षीय रिकी की बॉडी के अलग अलग पार्ट्स मिले। इसके अलावा मगरमच्छ के पेट में लड़के के कपड़े भी थे। बॉडी को कलेक्ट करने के बाद उसे रिकी के घरवालों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया गया।

यहां हुई थी घटना

तस्वीर में आप जो नदी का किनारा देख रहे हैं, यही वो जगह थी जहां रिकी को 6 दिन पहले एक मगरमच्छ ने खा लिया था। दरअसल उस दौरान उसे एक महिला ने देख लिया था। बस तभी से रेस्क्यू टीम उस मगरमच्छ को पकड़ने में जुट गई थी।

रिकी के बचने के चांस तो बहुत कम थे लेकिन परिवार वाले उसकी बॉडी चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि रिकी की बॉडी मिल जाए तो उसका अच्छे से अंतिम संस्कार कर अलविदा कहा जा सकता है। बस इसी के चलते रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को जाल बिछा पकड़ा था।

इस घटना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। जिसने भी इन्हें देखा उसका दिल दहल गया।

Back to top button