बॉलीवुड

करियर की शुरुआत में ऐसी दिखती थीं रिया चक्रवर्ती, मेकओवर के बाद बदल गया पूरा लुक, देखें फोटो

बॉलीवुड से लेकर न्यूज चैनल में इन दिनों सिर्फ एक ही एक्ट्रेस का नाम छाया हुआ है और वो है रिया चक्रवर्ती का। रिया सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड हैं और साथ ही उन पर सुशांत के पैसे लेने और उन्हें आत्महत्या करने के लिए उकसाने जैसे आरोप लगे हैं। रिया पर ये आरोप सुशांत के पिता ने लगाए हैं और बिहार में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है। वहीं रिया का कहना है कि वो बेकसुर हैं और सच बहुत जल्द सामने आएगा। बता दें कि रिया बॉलीवुड की एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं जिन्होंने आज तक एक भी हिट फिल्म नहीं दी है।

देखे मेकओवर से पहले और बाद की तस्वीर

रिया की सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल बहुत ही शानदार है। सुशांत के फैंस का कहना है कि रिया के पास इतने पैसे तो नहीं लगते कि वो ऐसी शानदार लाइफस्टाइल जीएं, ये सारे पैसे सुशांत के हैं जिनसे रिया ने मौज उड़ाई है। वहीं सुशांत के पिता का कहना है कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाले हैं। अगर रिया के बजट और उनके खर्चों की बात करें तो वो आपस में मेल नहीं खाते हैं।

रिया का लुक भी पिछले काफी सालों में बदल गया है। बॉलीवुड में आने के बाद से रिया ने मेकओवर कराया है। अगर आप रिया के पहले की और अब की तस्वीरें देखेंगे तो उसमें बहुत फर्क पाएंगे। बता दें कि रिया ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी टीन डीवा से की थी। इसके बाद उन्होंने कई शो होस्ट किए थे।उस समय में रिया काफी सिंपल नजर आती थीं, लेकिन अब वो ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं।

आदित्य संग भी जुड़ा था नाम

रिया आयुष्मान खुराना के साथ म्यूजिक एलबम ‘ओ हीरिए’ में भी नजर आ चुकी हैं। लिंक अप की बात करें तो सुशांत के अलावा रिया का नाम आदित्य रॉय कपूर से भी जुड़ा था। दोनों को अक्सर कई पार्टियों में साथ मे देखा गया था।हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की। वहीं आदित्य के बाद रिया सुशांत के साथ लिंक अप करते नजर आईं थी।

रिया ने ‘मेरे डैड की मारुती’, ‘सोनाली केबल’, ‘बैंक चोर’ जैसी कई फिल्में की। फिल्म ‘जलेबी’ से रिया चर्चा में आई लेकिन सफलता उन्हें किसी भी फिल्म से नहीं मिली। इन दिनों रिया सुशांत के आत्महत्या केस के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। सुशांत के निधन के बाद से रिया काफी समय तक शांत थी। इसके एक महीने बाद उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की, लेकिन फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

इन दिनों रिया सिर्फ सुशांत के परिवार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स और फैंस के निशाने पर हैं। रिया अपने आप को बेकसुर बता रही हैं, लेकिन फैंस उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। बता दें कि रिया के ऊपर काला जादू करने और तांत्रिक बुलाकर सुशांत को डराने का भी आरोप लगा है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है साथ ही उनकी बैंक डिटेल की जानकारी निकाल रही है ताकी पैसे वाली बात सामने आ सके। रिया फिलहाल मीडिया से दूर हैं और कुछ भी नहीं बोल रही हैं।

Back to top button