बॉलीवुड

इन 4 बॉलीवुड अभिनेताओं से सीखें मास्क पहनकर भी कूल एंड स्टाइलिश कैसे दिखें

कोरोना काल में मास्क हमारी रोज़मर्रा की लाइफ का हिस्सा बन गया है। अब बाकी कपड़ों के साथ यह भी हमारे वार्डरोब में जगह बनाने लगा है। मास्क पहनना बहुत से लोगों को बोरिंग भी लग सकता है। उन्हें लगता है कि इससे उनका लुक बिगड़ जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। यदि आप थोड़ा दिमाग से काम ले और सही मास्क और कपड़ों का चुनाव करें तो विथ मास्क भी स्टाइलिश लग सकते हैं। आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ बॉलीवुड सितारों से मिलाने जा रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद यह सिलेब्स भी स्टाइलिश मास्क और लुक के साथ हेयरकट या शेविंग करवाने जा रहे हैं।

रणवीर सिंह का मास्क

रणवीर सिंह हमेशा अपने फेशन सेंस को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। कभी उनका लुक बड़ा ही स्टाइलिश होता है तो कभी उसे देख हंसी निकल जाती है। हालांकि जब रणवीर हेयर स्टाइलिस्ट दर्शन यावेलकर के सैलून गए तो बड़े ही कूल अवतार में दिखाई दिए। उन्होने अपनी टोपी से लेकर टी-शर्ट,, जींस, मास्क और यहां तक कि शूज का कलर भी सेम रखा। वे एक फुल ब्लैक अवतार में नजर आए। यदि आप अपने मास्क का रंग कपड़ों के कलर से मैच कर पहने तो वह आपके ऊपर काफी अच्छा लगेगा।

विकी कौशल का कूल अंदाज़


विकी कौशल अभी तक लॉकडाउन में घर पर ही थे। वे सोशल मीडिया पर कभी कमरे तो कभी घर की बालकनी से फोटो खींच सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते थे। लेकिन अब वे हेयरकटिंग के लिए बाहर निकले हैं। इस दौरान उन्होने अपना लुक कांट्रास थीम पर रखा है। उन्होने अपने मास्क और शूज का कलर सेम (ब्लू) रखा है। वहीं उनकी टी-शर्ट ब्लैक जबकि जींस ऑफ व्हाइट कलर में है। यहां आप ये टिप लें कि अपने मास्क और शूज का कलर एक जैसा रखें। इससे आप बड़े आकर्षक लगेंगे।

सूरज पंचोली का स्टाइल


सूरज बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे हैं। वे बॉलीवुड में भले ज्यादा न चलते हो लेकिन फेशन और स्टाइल के मामले में कई लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हाल ही में जब वे हेयरकट करवाने गए तो उनका बेहतरीन अंदाज़ देखने को मिला। इस दौरान उन्होने ग्रीन शेड की फुल स्लीव्स टी-शर्ट, जॉगर और व्हाइट स्नीकर पहन रखे थे। उनका मास्क आसमानी रंग का था। यहां सूरज ने सभी चीजों को अलग अलग रंग का रखा है। इससे उनका ओवरआल लुक वाइब्रेंट और कूल लग रहा है। आप भी अलग अलग कलर ट्राई कर सकते हैं बस ध्यान रहे कि कलर ऐसे ही चुने जो एक दूसरे के साथ कांट्रास में अच्छे दिखे।

बॉबी देओल का स्वैग


हमेशा कूल अंदाज में रहने वाले बॉबी देओल जब हेयरकट और शेविंग करवाने गए तो उन्होने अपना मास्क और टी-शर्ट का कलर एक जैसा (ब्लैक) ही रखा। यह ट्रिक आपको कूल दिखाने में हमेशा काम आती है।

Back to top button