बॉलीवुड

छोटी सी फ्रॉक में प्रियंका चोपड़ा ने ढाया कहर, तेज़ी से वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती ही हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा को सुर्खियों में बने रहना बहुत ही अच्छे से आता है। यही वजह है कि वे हमेशा अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में इस बार उन्होंने अपनी एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखते ही उनके फैंस उनकी खूबसूरती पर एक बार फिर से फिदा हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर देसी गर्ल की कौन सी तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर आग लगा रही है?

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई फिल्में की है, जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट हुईं। इतना ही नहीं, वे एक मात्र अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की दुनिया में भी नेम फेम बनाया है। खैर, यहां हम उनके करियर की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी क्यूट सी तस्वीर के बारे में बात कर रहे हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया में आग की तरह वायरल हो रही है। इतना ही नहीं, इस तस्वीर को देखकर आपको प्रियंका का एक नया अंदाज नजर आएगा।

डेनिम फ्रॉक में प्रियंका ने लगाया तड़का

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे मिनी डेनिम फ्रॉक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका न सिर्फ क्यूट लग रही हैं, बल्कि बहुत ही खूबसूरत भी नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा फैंस पर कहर ढा रही हैं, जिसे देखते ही उनके फैंस प्रियंका को दिल दे बैठे। इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा के फैंस जमकर लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं।


बात अगर, प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की करें तो वे डेनिम की शॉर्ट लेंथ ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि स्क्वेर शेप नेकलाइन और लूज फिट स्लीव्स वाली इस आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा गजब की खूबसूरत लग रही हैं। इतना ही नहीं, इस तस्वीर को देखने के बाद तो निक जोनस भी प्रियंका की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

फैंस के लिए बीच पॉपुलर है प्रियंका और निक की जोड़ी

प्रियंका चोपड़ा ने भले ही भारत के करोड़ों लड़कों का दिल तोड़ते हुए विदेशी मुंडे से शादी कर ली हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। इसके विपरीत उनके पति निक जोनास को भी भारत में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। यही वजह है कि अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बता दें कि प्रियंका और निक एक दूसरे से प्यार जताने में पीछे नहीं हटते हैं औऱ वे सरेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं।

हाल ही में प्रियंका और निक ने अपने प्रपोजिंग डे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने निक के लिए एक प्यारा पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने दिल की फीलिंग बताई थी। उनका यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बता दें कि दोनों ही एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और यही वजह है कि उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है।

Back to top button