बॉलीवुड

सुशांत के अलावा इन कलाकारो के साथ भी थे रिया के इश्क के चर्चे, सुपरस्टार का बेटा भी शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल रिया चक्रवर्ती इन दिनों सुशांत सुसाइड केस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मेनस्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में हैं। बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह समेत उनकी बहनें रिया पर बेहद ही गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती कह रही हैं कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और न्याय जरूर मिलेगा। जबकि सुशांत के परिवार वालों समेत लाखों फैंस सुशांत के मौत की वजह रिया चक्रवर्ती को मान रहे हैं।

रिया और सुशांत के लव स्टोरी का अंजाम इतना बुरा होगा, ऐसा शायद ही किसी ने सोचा होगा। बता दें कि रिया और सुशांत साल 2019 में एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आए थे। इसके बाद दोनों करीब 1 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। वहीं रिया का कहना है कि वो सुशांत को साल 2013 से जानती हैं और तभी से दोनों की अच्छी दोस्ती है। हालांकि रिया ने आधिकारिक रूप से 2019 में ही सुशांत को डेट करना शुरू किया था। खैर आज हम इस आर्टिकल में आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको रिया सुशांत से पहले डेट कर चुकी हैं।

सुशांत से पहले भी रिया कई बॉलीवुड कलाकारों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। बता दें कि रिया पहले आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं, इसके बाद उनकी जिंदगी में हर्षवर्धन कपूर आए। और फिर रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रहीं।

जानिए कैसा था रिया और आदित्य रॉय कपूर का रिलेशनशिप

बता दें कि आदित्य रॉय कपूर के आशिकी के किस्से बॉलीवुड में काफी मशहूर हैं। दरअसल जब रिया चक्रवर्ती अपनी फिल्म सोनाली केबल की शूटिंग कर रही थीं, उस समय रिया के साथ आदित्य का नाम जोड़ा गया। इस दौरान दोनों को कई बार शॉपिंग करते और डिनर डेट पर देखा गया। ये बात और है कि आदित्य ने कभी भी रिया के साथ अपने रिलेशनशिप को नहीं कबूला। आदित्य से जब भी रिया के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा कि हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका था।

हर्षवर्धन कपूर के साथ भी थी नजदीकियां

रिया का नाम न सिर्फ आदित्य बल्कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी जुड़ा। हालांकि हर्षवर्धन कपूर फिल्मों में फ्लॉप रहे हैं, लेकिन लड़कियों में उनका अभी भी काफी क्रेज है। खबरों की मानें, तो एक समय था जब रिया और हर्षवर्धन के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन टिक न सका और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

बता दें कि हर्षवर्धन कपूर और सारा अली खान भी एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। वहीं गौर करने वाली बात ये है कि सारा और रिया एक वक्त में बेस्ट फ्रेंड थीं। दोनों को जिम, सलून और डिनर पर कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। माना जाता है कि रिया और सारा की दोस्ती सुशांत की वजह से टूटी थी। दरअसल सारा और सुशांत एक वक्त में एक दूसरे को डेट कर रहे थे, फिर जब इनका ब्रेकअप हुआ तो सुशांत और रिया की नजदीकियां बढ़ने लगीं। लिहाजा सारा अली खान को लगा कि रिया की वजह से उनका रिश्ता सुशांत से टूट गया।

बहरहाल रिया और सुशांत का प्यार परवान चढ़ने लगा, दोनों को अक्सर साथ में पार्टी और डिनर डेट पर देखा गया। कुछ ही दिनों बाद दोनों साथ में रहने लगे थे। माना जा रहा था कि दोनों शादी का प्लानिंग कर रहे थे, तभी अचानक सुशांत ने सुसाइड कर लिया। ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती का सुशांत के लिए प्यार सवालों के घेरे में है।

Back to top button