बॉलीवुड

अपुन गुंडों की ताई है, डॉन अपुन के ऊपर है….वायरल हो रहा रिया चक्रवर्ती का पुराना वीडियो

रिया चक्रवर्ती सुशांत के निधन के बाद से सुर्खियों में आ गई हैं और अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले सुशांत के पिता ने रिया पर सुशांत से पैसे हड़पने और उन्हें हैरेस करना का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाया था। इसके बाद से हाल ही में रिया ने एक वीडियो शेयर कर खुद को बेकसुर बताया है। इन्हीं सबके बीच रिया के एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रिया गुंडों की भाषा बोलती नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने ये भी कहा कि उनका ब्वॉयफ्रेंड छोटा गुंडा है, हालांकि वो किस ब्वॉयफ्रेंड की बात कर रही हैं ये साफ नहीं हुआ है।

वायरल हो रिया चक्रवर्ती का पुराना वीडियो

हाल ही में रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा हैं। इस वीडियो में रिया मुंबई के भाई लोगों की भाषा बोलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रिया बता रही हैं कि कैसे आराम से वो बात को पलट सकती हैं। इसका उदाहरण देतें हुए रिया कहती हैं कि कैसे मां-बाप के सामने झूठ बोलकर उन्होंने अपने भाई को हैरान कर दिया था और सबकी झूठी कसम भी खा ली थी।


रिया आगे वीडियो में कहती हैं कि, ‘उन्हें पता हैं कि गुंडों को कैसे मैनीप्यूलेट करना हैं। वो गुंडों से काम लेती हैं और डॉन उनके ऊपर हैं और वो ये बता नहीं सकतीं। वीडियो में रिया बोलती दिख रहीं हैं कि , ‘अपून ताई है और अपने को पता है कि छोटा लड़को को कैसे मैनिप्यूलेट करना है, अपना ब्वॉयफ्रेंड भी गुंडा है। ताई लोगों का क्या है कि अपून लोगों का क्लास अलग है, अपून लोग गुंडा लोगों से गुंडई कराते हैं।

रिया का ये वीडियो किस डेट का है और वो किस ब्वॉयफ्रेंड के बारे में हैं इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। वहीं सुशांत के निधन के बाद से उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस रिया का ये रुप देखकर हैरान हैं वहीं उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं।

रिया ने दी सफाई

उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। वहीं रिया ने कहा कि, ‘मैंने ब्लैक ड्रेस वाला वो वीडियो देखा है। उसमें मैं बस स्टैंडअप कॉमेडी कर रही थी’। हालांकि फैंस लगातार रिया पर निशाना साध रहे हैं और उन्हें सुशांत की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। बता दें कि ट्रोलिंग के चलते परेशान रिया ने अपने इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया था।

बता दें कि कुछ समय पहले ही सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया पर सुशांत के पैसे लूटने और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। इसके बाद से सुशांत के लिए न्याय की मांग और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं इस मामले में पहले सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया ने बताया था कि उन्हें लगातार जान से मारने और रेप की धमकी मिल रही हैं। अब उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय जरुर मिलेगा।

Back to top button