बॉलीवुडसमाचार

FIR दर्ज होने के बाद पहली बार सामने आईं रिया चक्रवर्ती, वीडियो पर सिसकते हुए कही बड़ी बात

रिया एफआईआर दर्ज होने के बाद से मीडिया से गायब थीं, लेकिन अब उन्होंने वीडियो शेयर कर अपनी बात कही है

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या केस में आए दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को हैरेस करने और पैसे लूटने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद से बिहार पुलिस रिया से पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची थीं जहां उन्हें रिया नहीं मिली। इसके बाद से रिया काफी समय से मीडिया के सामने नजर नहीं आ रहीं थीं। अब हाल ही में एफआईआर दर्ज होने के बाद से रिया मीडिया के सामने आई हैं और अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया न्याय देने की गुहार लगा रही हैं।

रिया ने पहली बार शेयर किया वीडियो

बता दें कि हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में रिया बिना मेकअप के सफेद सूट पहने अपनी बात कहती दिख रही हैं। सिसकते हुए रिया ने कहा कि, ‘मुझे भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे यकीन है कि मुझे न्याय जरुर मिलेगा’।


इसके अलावा रिया ने कहा कि, ‘मेरे बारे में मीडिया में काफी कुछ कहा जा रहा है लेकिन मेरे वकीलों के कहने के मुताबिक उस पर कोई टिप्पणी नहीं करुंगी, सत्यमेव जयते। सच्चाई सामने आएगी’।अब रिया के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के बीच हलचल मच गई हैं। कुछ यूजर्स रिया से सहानुभूति जता रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि रिया ढोंग रचा रही हैं।

सुशांत के परिवार ने लगाए हैं रिया पर आरोप

बता दें कि बेटे सुशांत के निधन के बाद काफी समय तक उनका परिवार पूरी तरह से शांत था। वहीं कुछ दिन पहले सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। उनके पिता और परिवार वालों ने रिया पर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं।

उनके पिता ने कहा कि, ‘जब रिया को पता था कि मेरे बेटे की मानसिक हालत नाजुक है तो उस स्थिति में उसका ठीक तरीके से इलाज कराने के बजाए उसे अकेला छोड़ दिया। वहीं उसके इलाज के सारे कागजात अपने साथ ले गई और उससे हर तरह के संपर्क तोड़ दिए। इसके कारण ही मेरे बेटे ने आत्महत्या कर ली और उसकी मौत के जिम्मेदार रिया और उसके परिवार वाले हैं। इस केस की जांच की जाएं’।

उलझता ही जा रहा है सुशांत का मामला

इतना ही नहीं सुशांत की बहनों ने भी रिया पर कई आरोप लगाए। सुशांत की बहन मीतू ने पुलिस से हुई पूछताछ में कहा था कि, ‘रिया सुशांत के फ्लैट में काला जादू करती थीं। वो तांत्रिक को बुलाकर लाती थी और इस बात की जानकारी घर के नौकर ने दी थी। वहीं परिवार का ये भी कहना है कि रिया सुशांत को मीडिया के सामने उन्हें पागल साबित करने की धमकी देती थी। इन्हीं सब बातों से सुशांत काफी परेशान हो गए थे और उन्होंने अपना जीवन खत्म कर लिया’।

बता दें कि सुशांत के पिता के इन आरोपों को फैंस का काफी समर्थन मिला और कई लोग रिया को सुशांत के मौत का दोषी बता रहे हैं। वहीं रिया ने इन सारी बातों पर चुप्पी साध ली थी और अपना केस लड़ने के लिए मशहूर वकील सीतशमाने शिंदे को हायर किया। अब रिया खुद मीडिया के सामने आई हैं और अपने आप को बेगुनाह बताया है। अब देखना होगा कि इस मामले की जांच कहां तक पहुंचती है और क्या परिणाम निकलकर सामने आता है।

Back to top button