राजनीति

जल्द लागू हो रहा है GST! जानिए, क्या होगा सस्ता और क्या हो जाएगा मंहगा!

नई दिल्ली – देश में ऐतिहासिक कर सुधार व्यवस्था ‘जीएसटी’ को लागू करते हुए लोकसभा ने वस्तु एवं सेवा कर से जुड़े चार विधेयकों को मंजूरी दे दी है। 1 जुलाई से ‘जीएसटी’ लागू होने के बाद कर प्रणाली में सब कुछ बदल जाएगा। हालांकि, नई कर प्रणाली में उपभोक्ताओं और राज्यों के हितों को पूरी तरह से सुरक्षित रखा गया है, फिर भी कुछ वस्तुओं के दाम उम्मीद से अधिक तो किसी के उम्मीद से बहुत कम हो जाएंगे। आपको बता दें कि लोकसभा ने CGST: यानी सैंट्रल जी.एस.टी, SGST: यानी स्टेट जी.एस.टी, IGST: यानी इंटीग्रेटिड जी.एस.टी और UGST: संघ राज्य जी.एस.टी विधेयक 2017 को सम्मिलित चर्चा के बाद पारित कर दिया। तो आइए, आपको बता दें कि जीएसटी के लागू होने के बाद क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा। Cheaper and costlier after GST.

Exemption for Political Parties

ये चीजें महंगी होंगी –

जीएसटी  के लागू होने से कार, मोटरसाइकिल और कमर्शियल वाहनों का बीमा कराना महंगा हो जाएगा।

तंबाकू वाले पान-मसाले और गुटखे पर उत्पाद शुल्क 10 फीसदी से बढ़कर 12 फीसदी कर दिया जाएगा, जिससे इनकी कीमतें बढ़ेंगी।

LED बल्ब, चांदी के बर्तन और चांदी से बनने वाले सामान 1 जुलाई से महंगे हो जाएंगे।

मोबाइल फोन के निर्माण में प्रयोग किए जाने वाले प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर सीमा शुल्क लगा दिया गया है, जिससे मोबाइल फोन भी महंगे हो सकते हैं।

कई नियमों में बदलाव के कारण स्टील के बर्तन मंहगे हो सकते हैं।

एल्यूमीनियम पर 30 फीसदी का आयात शुल्क लगा दिया गया है, इसलिए ऐसे सामान महंगे हो जाएंगे।

 

ये चीजें होंगी सस्ती –

रेल टिकट पर लगने वाले सर्विस चार्ज को बजट में कम कर दिया गया था, जिससे रेल टिकट बुक करना सस्ता हो जाएगा।

सरकार बजट में होम लोन पर लगने वाले ब्याज पर छूट देगी, जिससे अगले वित्त वर्ष में फायदा होगा।

बजट की घोषणाओं को ध्यान में रखते हुए आरओ, पवन चक्की, आरओ, पीओएस, पार्सल, सोलर पैनल, प्राकृतिक गैस, निकेल, बायोगैस, नायलॉन के दाम कम हो जाएगे।

लेदर का सामान खरीदना जीएसटी लागू होने के बाद से सस्ता हो जाएगा।

पार्सल और डाक की सुविधाएं सस्ती हो जाएंगी।

***

Back to top button