बॉलीवुड

तो इसलिए अपनी पत्नी प्रियंका का चेहरा दीवार की ओर घुमा देते हैं निक जोनास, पीसी ने खोला राज

निक और प्रियंका एक बेहद खूबसूरत कपल हैं, लेकिन आम लोगों की तरह इनमें भी लड़ाई खूब होती है

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एक ऐसे कपल हैं जिनकी लव स्टोरी बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह ही फेमस हैं। अक्सर इस कपल की खूबसूरत तस्वीरें सामने आती हैं वहीं कुछ तस्वीरों के चलते ये ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। हालांकि निक और प्रियंका इन सारी बातों की परवाह ना करते हुए बस एक दूसरी आंखों में खोए रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि हमेशा एक दूसरे का हाथ थामे रहने वाला ये कपल क्या एक दूसरे से आम पति-पत्नी की तरह झगड़ता है या नहीं?  इस बात का जवाब खुद प्रियंका ने दिया है।

झगड़ते वक्त प्रियंका का चेहरा घूमा देते हैं निक

बता दें कि जब प्रियंका और निक के रोके की तस्वीरें सामने आईं थी तो किसी को भी उस वक्त इस खबर पर यकीन नहीं हुआ था। हालांकि दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। निक और प्रियंका का कहना है कि शादी के बाद वो एक दूसरे को बेहतर तरीक से समझ पा रहे हैं। वहीं अपनी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए प्रियंका ने निक को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

प्रियंका ने बताया कि आम कपल्स की तरह उनके और निक के बीच में भी काफी झगड़े होते हैं। ऐसे में जब किसी बात को लेकर उन दोनों में बहस होने लगती है तो निक हमेशा एक ही तरीका अपनाते हैं। प्रियंका ने कहा, ‘जब मुझे गुस्सा आता है और मैं बहस करने लगती हूं तो निक मुझे पकड़कर मेरा चेहरा दीवार की ओर घूमा देते थे। इसके बाद वो कहते हैं कि लो इस दीवार से बात करो और जब तुम्हें लगे कि अब हम मिलकर बात कर सकते हैं तब मैं तुम्हारा चेहरा अपनी ओर घुमा लूंगा’। प्रियंका की मानें तो ये ट्रिक काम भी करती है।

प्यार करते ही शादी के बंधन में बंध गए निक-प्रियंका

प्रियंका और निक की लव स्टोरी चट मंगनी पट ब्याह वाले कॉन्सेप्ट पर एक दम फिट बैठती है। 2018 में निक और प्रियंका की मुलाकात मेट गाला में हुई थी और इसी दौरान दोनों को एक कनेक्शन महसूस हुआ था। इस मुलाकात के बाद प्रियंका ने निक को अपने घर बुलाया था। इसके बाद दोनों की मुलाकात बढ़ने लगी और उन्होंने डेट करना शुरु कर दिया। तीसरी डेट तक निक समझ गए कि ये वही लड़की है जिनसे उन्हें शादी करनी है। निक ने प्रियंका के बर्थडे पर उन्हें प्रपोज किया और प्रियंका ने भी हां कह दी। इसके बाद दोनों ने रोका किया और 1-2 दिसबंर को अपने अपने रीति रिवाज से दोनों ने शादी की।

शादी से पहले प्रियंका ने बताया था कि उन्होंने निक को एक निक नेम दिया था। वो निक को ओल्ड मैन जोनस कहकर बुलाती हैँ। प्रियंका ने कहा कि, ‘निक को ये नाम देने के पीछे एक खास वजह है। एक बार मैं और निक लॉज एंजलिस में डेट पर गए थे। उस वक्त निक ने मुझसे कहा था कि मुझे ये बात बहुत पसंद है जिस तरह से तुम दुनिया को देखती हो। मुझे तुम्हारा नजरिया पसंद हैं’।

ऐसे में प्रियंका बेहद खुश हो गई थीं। उन्होंने कहा कि, ‘मुझे आज तक ऐसा शख्स नहीं मिला जिसे मेरा महत्वकांक्षी होना पसंद हों। प्रियंका निक के इसी व्यवहार पर अपना दिल हार गई थीं और उन्होंने निक से शादी करने का मन बना लिया था। आज निक और प्रियंका अपनी शादी से बेहद खुश हैं और एक दूसरे का पूरा ख्याल रखते हैं’।

Back to top button