विशेष

हार्दिक पांड्या से पहले ये क्रिकेटर भी बन चुके हैं बिन ब्याहे बाप, लिस्ट में कई दिग्गज शामिल

क्रिकेटर्स खेल के मैदान में जितना अपने खेल के लिए जाने जाते हैं, उससे कहीं अधिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। क्रिकेटर्स से जुड़ी हर खबर सोशल मीडिया का ट्रेंड बन जाती हैं। हालांकि इस समय क्रिकेटर्स क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में लगातार बने हुए हैं। इसी कड़ी में इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक शादी नहीं रचाई है। बहरहाल हार्दिक अकेले ऐसे क्रिकेटर नहीं है, जो शादी से पहले पिता बने हैं। इस लिस्ट में कई जाने माने खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। आइये जानते हैं, 5 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जो शादी से पहले पिता बन चुके हैं।

जो रूट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान और विख्यात बल्लेबाज जो रूट भी शादी से पहले पिता बन चुके थे, उनके बेटे का जन्म साल 2017 में हुआ था जबकि उनकी शादी गर्लफ्रेंड कैरी कॉट्रेल से साल 2018 में हुई। हाल ही में जो और कैरी एक बार फिर पैरेंट्स बने हैं, कैरी ने एक बेटी को जन्म दिया है।

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी शादी से पहले ही साल 2014 में पिता बन गए थे। जबकि उनकी शादी मॉडल कैंडिस फाजलन से 2015 में हुई थी। बता दें कि कैंडिस ने 2014 में वॉर्नर की पहली संतान को जन्म दिया था।

सर विवियन रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के दिग्गज और विश्व विख्यात खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स ने वैसे तो क्रिक्रेट के मैदान में खूब रंग जमाए हैं। वहीं उनका रंग बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता पर भी खूब चढ़ा। एक समय था जब विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता के अफेयर की खूब चर्चा होती थी, यहां तक की दोनों के शादी की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स की बेटी की मां हैं। ये बात और है कि दोनों ने कभी शादी नहीं की। नीना गुप्ता ने अकेले ही अपनी बेटी का पालन पोषण किया।

क्रिस गेल

क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले से छक्कों की बारिश करने वाले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल भी शादी से पहले पिता बने थे। उन्होंने साल 2009 में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा से शादी की थी, मगर उससे एक साल पहले यानी 2008 में गेल और नताशा पैरेंट्स बन चुके थे। बता दें कि नताशा ने एक बेटी को जन्म दिया था।

विनोद कांबली

सचिन तेंदुलकर के जिगरी यार विनोद कांबली ने अपनी पहली पत्नी नोएला लैविस से तलाक लेने के बाद मॉडल आंद्रया हैविट का हाथ थाम लिया। बता दें कि आंद्रया और विनोद ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया, इसी दौरान साल 2010 में आंद्रया ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के 4 साल बाद यानी 2014 में दोनों ने शादी की।

Back to top button