Trending

मासिक राशिफल अगस्त: इस महीने बन रहा है अजब संयोग, इन 7 राशियों की होगी खूब तरक्की, पढ़ें राशिफल

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको अगस्त महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal August 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने संपत्ति संबंधी कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान देना इस महीने आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आमदनी अच्‍छी रहेगी। जरुरी कार्यों पर दिल खोलकर खर्च करेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें।

प्यार के विषय में : रिश्तों में गहराई के लिए पारदर्शिता की आवश्यकता है। अपने आप पर भी थोड़ा ध्यान दें।

करियर के विषय में : अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है।

हेल्थ के विषय में : महीने के आखिर में स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। सेहत संबंधी लक्षणों को अनदेखा न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। नए भवन, वाहन का सुख मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प से आपके रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। जरूरी काम आपके योजनाओं के अनुसार होते जायेंगे।

प्यार के विषय में : यदि किसी रिश्ते की तलाश में हैं तो अपने जीवन में उसके लिए समय निकालें। अपनी प्राथमिकताओं को बदलें।

करियर के विषय में : इस महीने करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं तो यह ज्यादा परेशान कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। बुजुर्गों के मार्गदर्शन में कार्य करें। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पूजा पाठ में मन लगेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे।

करियर के विषय में : अपना व्यापार या व्यवसाय आरंभ करने के लिए महीना अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : मौसमी बदलाव से एलर्जी या गले के रोग हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सोच-समझकर बोलें क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके रिश्तों में दरार पैदा कर सकते हैं। इस माह थोड़े सतर्क रहे, न चाहकर भी विवाद हो सकता है। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है। आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

करियर के विषय में : करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें। कोई भी निर्णय अपने आप न लें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें, उसके लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस माह सिंह राशि के जातक भविष्य की नई योजना तैयार करेंगे। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। आर्थिक मजबूती बनी रहेगी। कोई बड़ा लाभ होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ बड़ा अच्छा समय बीतेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्भव है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अपने काम करने के तरीके में थोड़ा बदलाव लाएंगे तो लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : हल्का बुखार हो सकता है। अपनी दिनचर्या में योग, मेडिटेशन को शामिल करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस माह कन्या राशि वालों को गणेश जी की कृपा का अनुभव होगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।

प्यार के विषय में : यदि आप प्यार की तलाश में हैं तो इस महीने आपके जीवन में पार्टनर का आगमन होगा।

करियर के विषय में : इस महीने आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा।

हेल्थ के विषय में : तनाव से बचें। मेडिटेशन, योग और प्राणायाम आपके लिए लाभकारी रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस माह नए काम मिलने की संभावना है। आपका मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है, इसलिए इस महीने जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बीतेगा। घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना भी हो सकता है।

प्यार के विषय में : तुला राशि वाले अपने प्रेमी के साथ शांति पूर्वक व्यवहार करें।

करियर के विषय में : काम में आपका फोकस बना रहेगा। बॉस और सहकर्मियों से प्रशंसा मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : वायु विकार और अपच की शिकायत हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक जीवन की स्थिति इस माह अच्छी नहीं कही जा सकती। आपको बचत करने में मुश्किलें आ सकती हैं। नई चीजों पर ध्यान लगाएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह
लें। एक तरफा सोच आपको परेशानी में डाल सकती है।

प्यार के विषय में : आपके जीवनसाथी का प्यारा बर्ताव आपको खुश रखेगा। रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा।

करियर के विषय में : रोजगार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है। घरेलू इलाज से लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि के जातकों के लिए यह महीना बहुत ही अच्छा जाने वाला है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाए। खर्च के योग बने हुए हैं, सुख के साधनों पर व्यय होगा। विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। फालतू विवाद आपके सामने आ सकते हैं। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। सोचे हुए सारे काम पूरे हो जाएँगे।

प्यार के विषय में : प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें, आपकी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा सकता है।

हेल्थ के विषय में : भागदौड़ की वजह से स्वास्थ्य पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको अपने धन को बहुत सुरक्षित रखना चाहिए। महीने के अंत में एक नई शुरुआत होने की सम्भावना है, जो आने वाले समय में आपके लिए सुकून लेकर आ सकती है। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। इस माह यात्रा में जल्दबाजी न करें। आपके परिवार में भी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है। प्रेम की कमी महसूस होगी।

करियर के विषय में : नौकरी पेशावालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खाने-पीने और व्यायाम में कोई लापरवाही न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस माह डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले अच्छे से कई बार सोच लें। आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास कमजोर रह सकता है, इसका कारण आपकी खराब दिनचर्या है, इसे सुधारें।

प्यार के विषय में : जब तक रिश्तों में पारदर्शिता नहीं आएगी, तब तक उनमें गहराई भी नहीं आएगी।

करियर के विषय में : वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें, आप साधारण रवैया अपनायें और डॉक्टर के अनुसार व्यायाम भी करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। दूसरों के सुख- दुख बांटने की आदत विकसित करें। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आर्थिक मामलों में यह महीना व्ययकारी रहेगा एवं बच्चों पर अधिक व्यय हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

करियर के विषय में : किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत पर विश्वास रखें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

आपने मासिक राशिफल अगस्त 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल अगस्त का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल अगस्त 2020’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर पर भूल कर भी न लगाए ऐसी तस्वीरें, दुर्भाग्य नहीं छोड़ती है पीछा

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel sesetoto toto slot toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto mma128 Winsortoto toto togel ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor kari4d mekar99 sulebet mekar99 togel900 https://iwcc-ciwc.org/ slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 4d situs toto toto slot pascol4d slot gacor slot gacor slot88 slot gacor toto togel slot thailand toto togel situs toto situs toto RP888g slot pulsa Indosat slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya situs toto toto togel slot starjp milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 judolbet88 login slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto arahtogel taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel kientoto venom55 paten188 slot gacor link slot gacor dentoto situs togel toto slot https://extrastaruk.com/ Wikatogel toto pascol4d slot scatter hitam kapakbet sulebet benteng786 https://www.customsclearance.net/ toto slot pascol4d toto slot babeh188 naruto88 https://extrastaruk.com/ 4d babeh188 slot deposit dana Slot pulsa indosat