बॉलीवुड

फ्लॉप फिल्मों की क्वीन हैं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती, 8 साल के करियर में दी हैं 7 फ्लॉप फिल्में

रिया और सुशांत ने कभी साथ काम नहीं किया फिर भी एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे

सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद से रिया जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे लेने का आरोप लगाया है। वहीं सुशांत की एक्सगर्लफ्रेंड अंकिता ने भी बताया कि रिया सुशांत को परेशान करती थी और वो काफी समय से उनसे अलग होना चाह रहे थे। इन सारी बातों के चलते रिया सुर्खियों में आ गई हैं। गौरतलब है कि रिया भी एक एक्ट्रेस हैं लेकिन अपनी फिल्मों को लेकर रिया कभी न्यूज नहीं आई। उन्होंने अपने 8 साल के करियर में 7 फ्लॉप फिल्में दी है।

वीजे बनकर की थी करियर की शुरुआत

रिया चक्रवर्ती बेंगलुरु के एक बंगाली परिवार में पैदा हुईं। उनके पिता आर्मी ऑफिसर थे। रिया ने अपनी स्कूल की पढ़ाई अंबाला कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल से की है। रिया को शुरुआत से ही ग्लैमर वर्ल्ड में रुचि थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। वो ‘एमटीवी इंडिया टीवीएस स्कूटी टीन डीवा’ शो में नजर आई थीं। इस शो में रिया फर्स्ट रनअप थी। इसके बाद उन्होंने एमटीवी दिल्ली में वीजे बनने के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं थीं।

रिया एमटीवी शोज पर काफी हिट रहीं। उन्होंने ‘पेप्सी एमटीवी वॉसअप’, ‘टिकटैक कॉलेज बीट’ और ‘एमटीवी गॉन इन 60 सेकेंड्स’ जैसे कई शो होस्ट किए और सुर्खियों में आईं। इसके अलगे साल ही रिया को बॉलीवुड में एक फिल्म में काम करने का मौका मिला। फिल्म ‘सोनाली केबल’ से रिया बॉलीवुड में लॉन्च हुईं। इस फिल्म में उनके साथ अली फजल भी थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था।

महेश भट्ट की फिल्म से भी नहीं बना करियर

इसके बाद रिया को और तीन फिल्मों में काम करने का मौका मिला। रिया यशराज बैनर की फिल्म ‘बैंक चोर’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में रिया के साथ रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय जैसे स्टार्स थे। ये फिल्म भी कुछ खास नहीं चली। वहीं साल 2017 में रिया अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ में कैमियो रोल में नजर आई। ‘दोबारा’ नाम की एक हॉरर फिल्म में रिया ने कैमियो रोल किया।

रिया चक्रवर्ती की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई लेकिन 2018 में उन्हें महेश भट्ट प्रोडक्शन की फिल्म ‘जलेबी’ में काम करने का मौका मिला। रिया को उम्मीद थी कि भट्ट प्रोडक्शन की फिल्म हिट होगी, लेकिन यहां भी उन्हें असफलता ही हाथ लगी। बॉक्स ऑफिस पर रिया कोई खास परफॉरंमेंस नहीं दे पाई। वहीं 2018 के बाद उनकी एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई।

ऐसे हुई थी रिया और सुशांत की मुलाकात

रिया और सुशांत ने एक भी फिल्म साथ नहीं की थी ऐसे मे अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि दोनों एक दूसरे से कहां मिले और कैसे इनमें प्यार हुआ। बता दे कि साल 2013 में रिया और सुशांत की पहली मुलाकात हुई थी। सुशांत उन दिनों फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ की शूटिंग कर रहे थे और रिया फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान दोनों की मुलाकात होने लगी।

इसके बाद रिया और सुशांत अक्सर मिलने लगें और धीरे-धीरे उनमें अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों के अफेयर के किस्से सामने आने लगे। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे थे। सुशांत के निधन के बाद से रिया से जुड़ी कई खबरें सामने आई। सबसे पहले ये कहा गया कि सुशांत ने आत्महत्या के पहले रिया को उनके घर भेजा था। तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि सुशांत और रिया का झगड़ा हुआ था जिसके चलते रिया सुशांत को छोड़कर चली गई थीं। सुशांत के निधन पर रिया भी अस्पताल पहुंची थी और उनकी रोते हुए तस्वीरें सामने आईं थी।

रिया पर दर्ज है मुकदमा

सुशांत के आत्महत्या केस में कई बॉलीवुड स्टार्स से पूछताछ की गई जिसमें रिया भी शामिल थीं। रिया से पुलिस ने करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। बता दें कि सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती काफी समय से ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड के निधन के काफी समय बाद रिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी और सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग की।

हालांकि फैंस रिया से काफी नाराज हैं और उन्हें सुशांत की मौत का दोषी ठहरा रहे हैं। दूसरी तरह पटना पुलिस भी हाल ही में रिया से पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची लेकिन रिया मिली नहीं। अब ये मामला और भी पेंचीदा होता जा रहा है। आगे पुलिस रिया से क्या पूछताछ करती है और उन्हें क्या जवाब मिलता है तो ये आने वाले समय में ही पता चलेगा।

Back to top button