बॉलीवुड

जब प्रकाश मेहरा पर बिना बताए रेप सीन फिल्माने का आरोप लगाकर विवादों में आ गई थीं आयशा जुल्का

आयशा जुल्का 90 के दशक की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक थीं, लेकिन एक विवाद ने उनका करियर बर्बाद कर दिया

बॉलीवुड में 90 का दशक बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि इस दशक में एक से बढ़कर एक स्टार ने बॉलीवुड पर राज किया था। उस वक्त से बहुत से स्टार अभी तक बड़े पर्दे पर छाए हुए हैं, लेकिन कुछ कलाकार ऐसे हैं जो वक्त के साथ लोगों की नजरों से दूर हो गए। बॉलीवुड की ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं आयशा जुल्का जिन्होंने 90 के दशक में बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू चलाया था। वहीं आयशा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। 28 जुलाई 1972 को श्रीनगर में जन्मी आयशा ने इंडस्ट्री पर काफी सालों तक अपनी जलवा बिखेरा। आज वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। उनके जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

जो जीता वो सिंकदर से सुपरहिट बनीं आयशा

आयशा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म ‘नेति सिद्धार्थ’ से की थी। इसके बाद फिल्म ‘कुर्बान’ से आयशा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉलीवुड के अलावा आयशा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि आयशा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म आमिर खान के साथ थी। साल 1992 में आयशा ने आमिर के साथ फिल्म ‘जो जीता वो सिकंदर’ में काम किया था। इस फिल्म की सफलता ने उन्हें एक बड़ा स्टार बना दिया था।

आयशा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की, लेकिन उनका नाम विवादों में भी आया। आयशा ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म ‘दलाल’ में काम किया था। इस फिल्म के दौरान ही आयशा ने फिल्मकार पार्थ घोष और प्रकाश मेहरा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना बताए एक रेप सीन के लिए उनके बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया था। आयशा का कहना था कि फिल्म साइन करने से पहले ही उन्होंने साफ तौर पर कह दिया था कि वो फिल्म में कोई इंटीमेट नहीं करेंगी।

फिल्म विवाद और अफेयर के लेकर सुर्खियो में रहीं आयशा

इस फिल्म को लेकर ये विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। इसके बाद से ही आयशा का करियर खत्म होने लगा था। आयशा ने अपने करियर में करीब 52 फिल्मों में काम किया जिसमें कई सुपरहिट हुई। इस दौरान आयशा का नाम खिलाड़ी कुमार यानि की अक्षय के साथ काफी जुड़ा था। दोनो की जोड़ी बड़े पर्दे पर पसंद की जाती थी वहीं असल जिंदगी में भी दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनो तक चला नहीं और दोनों की ब्रेकअप हो गया।

आयशा का नाम नाना पाटेकर से भी जुड़ा था। नाना और आयशा ने फिल्म ‘आंच’ में काम किया। इस फिल्म में नाना के साथ उनके कई इंटीमेट सीन भी थे। उस वक्त दोनों के अफेयर के किस्से खुब सुर्खियां बटोरते थे। नाना का नाम इससे पहले मनीषा कोईराला से भी जुड़ा था। कहा जाता है कि मनीषा ने आयशा और नाना को रंगेहाथ अकेले कमरे में पकड़ा था। हालांकि रिश्ते बिगड़ते गए और आयशा ने नाना से भी दूरी बना ली।

आयशा ने बहुत पहले ही बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। एक इंटरव्यू में आयशा ने कहा कि, ‘करियर खत्म करने के लिए फिल्मों के फ्ल़ॉप होने का इंतजार करने से बेहतर है समय पर आगे बढ़ जाना। आज आयशा सोशल मीडिया से भी दूर हैं और बिजनेसवुमैन बन चुकी है। उनकी दो बेटियां हैं और वो अपने पति समीर वशी के साथ बिजनेस करती हैं।

Back to top button