बॉलीवुड

Video: कृति सेनन को ऐश्वर्या समझ रोमांटिक हो गए थे सलमान, आंखों में आंखें डाल किया था ये काम

कृति सेनन को 'ऐश्वर्या' बना सलमान ने किया था ये काम, अब बार बार देखा जा रहा Video

कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते सभी सितारें इस समय घर में खाली बैठे हुए हैं। ऐसे में वे न तो अपनी फिल्म की शूट पर जा पा रहे हैं और न ही किसी पार्टी का हिस्सा बन पा रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) को ही ले लीजिए। कृति आज (27 जुलाई) अपना 30वां जन्मदिन माना रही हैं। हालांकि कोरोना के डर से वे इसे बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट नहीं कर पा रही हैं। कृति के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही है। इस बीच उनका एक पुराना विडियो फैंस के बीच बड़ा वायरल हो रहा है। इस विडियो में वे सलमान की आंखों में ऐश्वर्या बन देख रही हैं।

जब सलमान की आंखों में खो गई कृति

सलमान और ऐश्वर्या की ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil De Chuke Sanam) हर किसी को याद है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने ‘नंदिनी’ नाम की लड़की की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या का रोमांस भी बड़ा पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद सलमान और ऐश्वर्या कभी साथ में रोमांस करते नजर नहीं आए थे। इस घटना के कई सालों बाद सलमान ने एक बार फिर ‘हम दिल दे चुके सनम’ का एक सीन दोहराया। हालांकि इस बार उनके लिए ऐश्वर्या बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन बनी।

दरअसल कृति और वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी एक फिल्म का प्रमोशन करने बिग बॉस (Bigg Boss) आए हुए थे। ऐसे में यहां सलमान ने कृति के साथ अपनी और ऐश्वर्या की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का एक सीन किया था। यह सीन करते समय दोनों एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले नजर आए थे। इन दोनों ने ही यह सीन बहुत अच्छे से किया था। ऐसा लगा मानो हम एक बार फिर से उसी फिल्म को देख रहे हैं। बस अब यही सीन इंटरनेट पर इन दिनों बड़ा वायरल हो रहा है। कृति के जन्मदिन पर इसे सलमान के एक फैन पेज ने साझा किया है।

देखें विडियो

मिस कर रही स्टेज पर नाचना

‘हीरोपंती’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली कृति सेनन आज जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार ‘हाउसफुल 4’ और ‘पानीपत’ जैसी फिल्मों में देखा गया था। दिलवाले, बरेली की बर्फी, लुक छुप्पी और राब्ता उनकी पॉपुलर फिल्में हैं। बॉलीवुड के अलावा वे तेलुगू सिनेमा में भी नजर आ चुकी हैं। इन दिनों कोरोना वायरस के चलते वे स्टेज पर नाचना भी मिस कर रही हैं। इसका एक विडियो भी उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिनों पहले शेयर किया था।


वैसे आप लोगों को सलमान और कृति का यह रोमांस कैसा लगा?

Back to top button