Viralदिलचस्प

हाथी ने तेल लगा की अपने मालिक की मालिश, देखकर हर कोई रह गया दंग

इंसान को जमीन पर लेटा मसाज करने लगा हाथी, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा, देखें Video

हाथी (Elephant) जमीन पर चलने वाले सभी जानवरों में सबसे बड़ा होता है। इसका विशाल शरीर होता है जिसके आगे हम इंसान भी बहुत छोटे नजर आते हैं। यही वजह है कि हाथी को पालतू जानवर के रूप में पालना या कुत्ते बिल्ली की तरह उसके साथ खेलना कूदना इतना आसान नहीं होता है। हालांकि आज हम आपको एक ऐसा विडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें हाथी किसी बच्चे की तरह इंसान के साथ खेलता है और उसकी मदद भी करता है।

जब भी शरीर थक के चूर हो जाता है तो मसाज लेना एक बेहतर विकल्प होता है। इससे आपकी सारी थकान उतर जाती है। ऐसे में क्या आप ने कभी एक हाथी से मसाज लेने के बारे में सोचा है? यकीनन यह ख्याल किसी के दिमाग में नहीं आया होगा। आप में से कई लोग तो डर भी जाएंगे। हाथी से मसाज लेना रिस्की भी हो सकता है। यदि उसने अपना भारी वजन हमारे ऊपर रख दिया तो सीधा ‘राम राम सत्य’ हो जाना है। हालांकि विडियो में एक बंदा बड़े ही आराम से हाथी से मसाज लेता दिखाई देता है। सिर्फ मसाज ही नहीं ये दोनों साथ में मिल कई काम भी करते हैं।

हाथी और इंसान के बीच दिखी बढ़िया बॉंडिंग

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो बड़ा ही वायरल हो रहा है। इस विडियो में एक इंसान और हाथी साथ में मिल कई दिलचस्प काम करते दिखाई देते हैं। इस विडियो को ट्विटर पर राजीव अग्रवाल ने साझा किया है। विडियो शेयर करते हुए वे कैप्शन में लिखते हैं ‘हाथी मेरे साथी’। यह विडियो जैसे ही शुरू होता है तो हमे एक लड़का बाइक की तरफ जाता हुआ दिखाई देता है। हाथी उसे बाइक पर बैठने से रोकता है। बाद में वो उसके लिए हेलमेट ले आता है और सिर पर रख देता है। विडियो के अगले पार्ट में लड़का बास्केट बॉल खेलता है लेकिन उससे बास्केट में बॉल नहीं जाती है। ऐसे में हाथी उसे अपनी सूंड पर उठा लेता है और फिर आसानी से बॉल बास्केट में चली जाती है।

हाथी के मसाज करने के स्टाइल ने किया हैरान

अंत में हम देखते हैं कि लड़के की पीठ में दर्द होता है। यह देख हाथी चटाई लेकर आता है और उसे बिछा देता है। फिर वह लड़के की पीठ पर तेल डालता है और अपनी सूंड से उसकी मसाज करने की कोशिश करता है। यह विडियो देखने में जितना मजेदार होता है उतना ही हमे हैरत में भी डाल देता है। हाथी को यह सब काम करते हुए देखना कोई आम बात नहीं है। इस विडियो को देख ऐसा लगता है मानो लड़के और हाथी के बीच काफी गहरी दोस्ती है। हाथी भी काफी समझदार दिखता है।

देखें विडियो


हाथी के यह सभी काम हमे तो बड़े पसंद आए। वैसे यह विडियो देख आपका क्या रिएक्शन था हमे कमेंट में जरूर बताएं। साथ ही यदि आप ने विडियो एंजॉय किया हो तो इसे शेयर करना न भूले। इस तरह हर कोई इस विडियो को भरपूर एंजॉय कर सकेगा।

Back to top button