विशेष

मरीज दर्द से छटपटा रहा था, डॉक्टर और नर्स मिलकर करते रहे डांस…. वीडियो वायरल!

डॉक्टर को भगवान के बाद दूसरा दर्जा दिया गया है। कुछ लोग तो डॉक्टरों को भगवन का ही दूसरा रूप मानते हैं। जब सारी उम्मीदें टूट जाती हैं तो डॉक्टर ही कुछ चमत्कार करके लोगों की जान बचाते हैं। इस काम में नर्स भी उनकी मदद करती हैं। नर्सों के बारे में भी ऐसा कहा जाता है कि यह मां की तरह दयालु और सख्त होती हैं। यह मरीज को ठीक करने के लिए समय-समय के हिसाब से अपना व्यवहार परिवर्तित करती रहती हैं। इन्हें त्याग की मूर्ति भी माना जाता है।

इंसानियत को करते हैं शर्मसार:

यह अपना घर-बार छोड़कर हॉस्पिटल में रहकर अनजाने मरीजों की ऐसे देखभाल करती हैं, जैसे उनकी मां हों। लेकिन शायद अब वह समय नहीं रहा, जब ऐसा कुछ होता था। आज समय बदल गया है। आज के समय में पैसा ही सबकुछ हो गया है। लोग अपने आनंद के बारे में छोड़कर कुछ सोचते ही नहीं हैं। कई बार तो आज के डॉक्टर और नर्स इंसानियत को शर्मसार करने से भी बाज नहीं आते हैं। कई ऐसे मामले हमारे सामने आ चुके हैं, जो हमें डॉक्टरों और नर्सों की एक नई तस्वीर दिखाते हैं।

इलाज की जगह मिलकर कर रहे थे डांस:

अभी हाल ही में कोलम्बिया में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर सच में आपका यकीन डॉक्टरों और नर्सों से उठ जायेगा। दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। वह दर्द से कराह रहा था, और उसका इलाज करने की बजाय नर्सें डांस कर रही थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला कोलम्बिया के बोलिवर के सांता क्रूज डी बोकाग्रांड अस्पताल का है।

तालियां भी बजा रहे थे डॉक्टर और नर्स:

इस मामले के वीडियो के बाहर आने के बाद 5 लोगों को बर्खास्त कर दिया गया है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि मरीज ऑपरेशन टेबल पर बेसुध पड़ा है और डॉक्टर एवं नर्स उसका इलाज करने की जगह हस रहे हैं। केवल यही नहीं सभी मजे से डांस करते रहे और तालियां भी बजा रहे थे। अस्पताल के मालिक ने कहा कि हमारे अस्पताल में सभी मरीजों की गरिमा का खयाल रखा जाता है, इसलिए हम इस घटना पर काफ़ी शर्मिंदा हैं।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/JTiN3X9wS1E

Back to top button