दिलचस्प

महंगाई के इस दौर में यहां सिर्फ 75 रूपए में बिक रहे कोरोना रहित खूबसूरत मकान

दुनिया के लगभग सभी देश कोरोना वायरस की मार झेल रहे हैं। इटली की बात करें तो इस देश ने सबसे अधिक कोरोना का प्रकोप सहा है। इस वायरस के चलते देश में हजारों लोगों की जान चली गई। हालांकि यहां एक गांव ऐसा भी है जहां कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। आपको जान हैरानी होगी कि इटली के ‘सिंक्यूफोंडी’ गांव में महज 1 डॉलर यानि करीब 75 रूपए में घर बिक रहा है। आमतौर पर इस महंगाई के जमाने में घर खरीदने में लोगों को पसीना आ जाता है ऐसे में इस गांव में सस्ते दामों में बिक रहे घरों को देख हर कोई हैरान है।

इस कारण सस्ते दामों में बिक रहे घर

अब आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि जरूर कोई बेकार सा गांव होगा जिसके चलते सस्ती कीमत पर घर बिक रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। गांव देखने में बहुत ही खूबसूरत है। बल्कि इस गांव में तो हर साल हजारों टूटिस्ट भी आते हैं।

दरअसल यहां घर के सस्ते दामों पर बिकने के पीछे कुछ और ही वजह है। बात ये है कि यहां की मेयर मिशेला कोनिया अपने गांव की जनसंख्या बढ़ाना चाहती हैं। लोगों को गांव में घर खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ही यहां घरों की कीमत महज एक डॉलर रखी गई है।

ये शर्तें भी माननी होगी

घर तो आपको सस्ते दामों में मिल जाएगा लेकिन साथ में कुछ शर्तें भी हैं जिनका पालन आपको अनिवार्य रूप से करना होगा। जैसे घर खरीदने वाले व्यक्ति को हर साल 280 रुपए का बीमा कराना होगा। घर को साफ सुथरा बनाए रखने, पेंट करवाने और उसकी मरम्मत की ज़िम्मेदारी खरीददार की होगी। यह सभी काम हर तीन साल में करवाना अनिवार्य है। यदि आप प्रत्येक तीन साल में घर की मरम्मत और साज-सज्जा नहीं करते हैं तो आपके ऊपर 22000 डॉलर यानि करीब 16,43,943 रुपए का जुर्माना ठोक दिया जाएगा।

सुंदरता देखते ही बनती है

गांव की सुंदरता की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। यहां से दस किलोमीटर की दूरी पर एक समुद्र तट भी है। गांव में चारों तरफ हरियाली, पहाड़ और प्रकृतिक नजारें भी हैं। गांव के लोगों को रंगों से भी बेहद लगाव है। यहां उन्होने अपनी सीढ़ियों को बड़े ही रंगबिरंगे तरीके से पेंट करा रखा है।

गांव के लोग हर साल यहां जलसा भी मनाते हैं। इसमें ये लोग अपने सिर पर हरी झाड़ियां लगा गांव की गलियों में घूमते हैं। बस यही वजह है कि इस गांव में सैलानियों का आना जाना लगा ही रहता है। ऐसे में इस गांव में सिर्फ 75 रुपए में घर खरीदना कोई बुरा सौदा नहीं है।

सोशल मीडिया पर यह गांव अपने कम कीमत वाले घरों की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बारे में जानने के बाद कई लोगों ने यहां एक घर खरीदने की प्लानिंग बना ली। सबसे बेस्ट चीज यह है कि अभी तक इस गांव में एक भी कोरोना का मरीज नहीं है। वैसे आप लोगों को यह गांव कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। क्या आप यहां अपने लिए एक घर खरीदना पसंद करेंगे?

Back to top button