राशिफल

Rashifal 26 July: आज सूर्यदेव की कृपा से चमक उठेगा इन आठ राशियों का नसीब, जीवन में आएगी खुशहाली

हम आपको रविवार 26 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 July 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सफलताएं मिलेंगी। पैसों की कमी के कारण यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवन में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आमोद- प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और मान सम्मान प्राप्त होगा। अगर आप अपने दिमाग़ के दरवाज़े खुले रखें, तो कई उम्दा मौक़े आपको मिल सकते हैं। आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। साहित्य-कला के प्रति आज आपमें रुचि रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। टैक्स और बीमे से जुड़े कामों पर गौर करने की जरूरत है। भवन पारिवारिक जीवन में किसी बात के प्रति बहस हो सकती है। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मानसिक चिंता रह सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है। बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ लोगों का सहयोग मिल सकता है। वाणी पर आपको संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिससे मन में दुविधा बनी रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

खान-पान में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखने की गणेशजी की सलाह है। व्यापारी गतिविधियों में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की ओर आकर्षण रहेगा, लेकिन मध्याह्न के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों को अपने करियर पर विशेष ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में यदि आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो अपने जीवनसाथी के सामने अपना पक्ष रखें। बातचीत से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। मन को प्रसन्न और हल्का करने के लिए आप मनोरंजन का आसरा लेंगे। आप स्नेहीजनों व मित्रों को भी इस आनंद में सहभागी बनाएंगे। स्वभाव में भावुकता रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आपको मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। खर्च अधिक होने के योग हैं। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। परिवार के साथ आज आप बहुत ही अच्छे समय का आनंद उठाएंगे। आप नया मोबाइल या वाहन खरीद सकते हैं। सहकर्मियों को समर्थन मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। अगर आप अपने क़रीबी लोगों के साथ समय नहीं गुज़ारेंगे, तो वे आपसे नाराज़ हो सकते हैं। अगर आपके दोस्त-परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो उनकी तरफ कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा जिससे आप राहत महसूस करेंगे। दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं के बारे में किसी को कुछ ना बताए। संतानों की समस्याओं के विषय में चिंता पैदा होगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कामकाजी जीवन में प्रगति के कई मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर आपका झगड़ा होने से घर का माहौल ठीक नहीं रहेगा। कुछ ऐसा कहने से बचें जिससे आपके रिश्ते में दरार आ जाए। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफ़ी वक़्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। आज आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप बस अपने काम पर गौर दें। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे। व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिखायी दे रही है। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। दांपत्य जीवन आनंदयमय रहेगा। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निष्फलता से बचने का प्रयास करें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपका जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। मध्याह्न के बाद परिवारजनों के साथ किसी कारण भ्रांति हो सकती है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

आपने Rashifal 26 July 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 July 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 July 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शादी में आ रही है बाधा, तो घबराएं नहीं, बस करें दे कपूर के ये उपाय, तुरंत हो जाएगा विवाह

Back to top button