विशेष

पति से उम्र में बेहद छोटी हैं इन राजनेताओं की पत्नियां, एक तो 25 साल है छोटी

दुनिया भर में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जिनके पार्टनर्स के बीच उनके उम्र का फासला काफी अधिक है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया तक कई ऐसे चर्चित कपल हैं, जिनमें 10 से 12 साल तक के उम्र का फासला है। इसी कड़ी में भारतीय राजनीति के कई ऐसे कद्दावर नेता हैं, जिन्होंने दुनिया को ये बताया है कि प्यार में उम्र कभी रोड़ा नहीं बनता। इन नेताओं को लेकर अक्सर खबरें भी बनती रहती हैं। आइये जानते हैं, उन राजनेताओं के बारे में जिनकी पत्नियां उम्र में इनसे काफी छोटी हैं।

कुमार स्‍वामी और पत्‍नी राधिका

कर्नाटक के सीएम रह चुके और जेडीएस के नेता कुमार स्वामी की पत्नी राधिका की सुंदरता की जनता दीवानी है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि कुमार स्वामी और राधिका के बीच उम्र का फासला 27 वर्षों का है। दरअसल कुमार स्वामी ने राधिका से दूसरी शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो जिस साल कुमार स्वामी ने पहली शादी की थी उसी साल राधिका का जन्म हुआ था।

दिग्विजय सिंह – अमृता राय

मध्यप्रदेश की राजनीति के दिग्गज कहे जाने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने साल 2015 में पत्रकार अमृता राय से दूसरी शादी की थी। कहा जाता है कि राजनीति की दुनिया में ये सबसे चर्चित और विवादित जोड़ी है। दरअसल दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी का नाम आशा देवी था, उनका निधन हो गया। आशा देवी के निधन के पश्चात दिग्गी राजा की करीबियां अमृता राय से बढ़ने लगी और फिर दोनों ने शादी रचा ली। बता दें कि दिग्विजय और अमृता के उम्र में 25 वर्ष फासला है।

राम विलास पासवान – रीना शर्मा

भारत सरकार में मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान ने साल 1983 में रीना शर्मा के साथ दूसरी शादी की थी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दोनों के उम्र का फासला 19 वर्षों का है। बता दें कि राम विलास पासवान ने साल 1981 में अपनी पहली पत्नी राजकुमारी देवी को तलाक दे दिया था, इसके दो साल बाद 1983 में उन्होंने दूसरी शादी की। मालूम हो कि चिराग पासवान, उनकी दूसरी पत्नी यानी रीना शर्मा से संतान हैं।

लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी

बिहार के कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव के चहेते न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे देश में हैं। उनकी खास भाषा शैली और मजाकिया अंदाज की राजनीति को आज भी लोग याद करते हैं। बता दें कि लालू प्रसाद यादव इस समय चारा घोटाले की सजा काट रहे हैं, हालांकि इन दिनों उनकी तबियत ठीक नहीं है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। बहरहाल आज हम उनकी पत्नी और लालू प्रसाद यादव के उम्र के फासले की बात कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लालू और राबड़ी देवी में 11 वर्षों का अंतर है।

देवेन्‍द्र फड़नवीस – अमृता

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता के बीच 9 वर्षों का फासला है। जहाँ एक तरफ देवेंद्र फडणवीस राजनेता हैं, तो वहीं उनकी पत्नी अमृता भी लगातार समाज सेवा के कार्यों में जुटी रहती हैं। इसके अलावा अमृता एक सिंगर भी हैं और उनकी एलबम भी आ चुकी है। देवेंद्र और अमृता कई मौकों पर साथ देखे जाते हैं, यही नहीं जनता भी इस राजनीतिक जोड़ी को खूब पसंद करती है।

Back to top button