बॉलीवुड

ट्रैफिक सिग्नल से शुरु हुई थी सुजैन और ऋतिक की प्रेम कहानी, 13 साल बाद इस वजह से टूटा रिश्ता

ऋतिक और सुजैन बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक माने जाते थे,

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन बेहद ही टैलेंटड और हैंडसम एक्टर हैं। ऋतिक की उम्र 40 से ज्यादा हो चुकी है लेकिन लड़कियों के बीच उनका क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के साथ ऋतिक ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। ऋतिक फिल्में तो शानदार करते ही हैं इसके अलावा वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं। ऋतिक की निजी जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आज भले ही ऋतिक सुजैन से अलग हो चुके हों लेकिन एक वक्त पर दोनों इंडस्ट्री के बेस्ट कपल माने जाते थे। आपको बताते हैं कैसे हुई थी सुजैन की ऋतिक की लाइफ में एंट्री।

ट्रैफिक सिग्नल से हुई प्यार की शुरुआत

अक्सर फिल्मी हीरो किसी ना किसी एक्ट्रेस या मॉडल से ही शादी करके अपना घर बसाते हैं। ऐसे में ऋतिक और सुजैन की शादी लोगों को काफी हैरान कर देती है। हालांकि ऋतिक की जिंदगी में सुजैन उस वक्त ही आ गईं थी जब वो हीरो बनने की तैयारी कर रहे थे। ऋतिक अभी फिल्मों में आए नहीं थे और उनकी एंट्री होने ही वाली थी। एक दिन मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल पर ऋतिक की नजर सुजैन पर पड़ी। सुजैन को देखते ही ऋतिक अपना दिल हार गए थे।

ऋतिक को सुजैन एक पल में ही पसंद आ गई थीं। उन्होंने किसी तरह सुजैन से जान पहचान बनाई और फिर दोनों की मुलाकात होने लगी। कुछ मुलाकात के बाद दोनों डेट पर जाने लगे। ऋतिक और सुजैन एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अच्छा वक्त बीत जाने के बाद उन्होंने सुजैन को मुंबई के एक बीच पर प्रपोज कर दिया।

बीच पर रोमांटिक अंदाज में ऋतिक ने किया प्रपोज

सुजैन भी ऋतिक से प्यार करने लगीं थीं इसलिए उन्होंने फौरन प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद साल 2000 में ही बेंगलुरु के एक लग्जिरियस स्पा में दोनों के परिवार वालों और करीबी लोगों की मौजूदगी में इनकी शादी हो गई। ऋतिक और सुजैन के शादी के बाद उन्हें दो बेटे हुए। दोनों की लाइफ अच्छी चल रही थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया।

2013 आते आते दोनों के रिश्तों में अनबन शुरु हो गई। दोनों के अलग होने की खबरें भी मीडिया में आने लगीं। एक दिन खबर आई कि सुजैन अपने ससुर और फिल्म निर्माता राकेश रोशन के 64वें बर्थडे पार्टी से बीच में चली गई थी। उस वक्त ऋतिक और सुजैन के अलग होने की खबरें तेज होने लगीं थी। कहा जाता है कि उन दिनों सुजैन का अफेयर एक्टर अर्जुन रामपाल से शुरु हो गया था और ऐसे में वो ऋतिक के साथ नहीं रहना चाहती थी।

फिर टूट गई 13 साल की शादी

सुजैन ने घर छोड़ दिया और अलग होने के 4 महीने बाद जुलाई 2014 में दोनों ने तलाक के लिए बांद्रा कोर्ट में केस फाइल किया। कुछ ही समय में दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक से अलग होने के लिए सुजैन ने करीब 400 करोड़ रुपए की मांग की थी। इनका तलाक इंडस्ट्री के सबसे मंहगे तलाक में से एक था और इसकी खूब चर्चा हुई थी।

सुजैन ऋतिक से अलग जरुर हुईं, लेकिन उनके संबंध खराब नहीं हुए। आज भी कई बार सुजैन ऋतिक और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। इसके अलावा कंगना और ऋतिक के विवाद में भी सुजैन ने ऋतिक का साथ दिया था। वहीं ऋतिक भी सुजैन के साथ अच्छी दोस्ती निभाते हैं। अक्सर इनकी साथ में वक्त बीताते हुए तस्वीरें  सामने आ जाती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।

Back to top button