बॉलीवुड

इन 5 हस्तियों से रह चुका है करण जौहर का अफेयर, लिस्ट में शाहरुख से लेकर एकता कपूर भी हैं शामिल!

बॉलीवुड के सबसे जाने माने और चर्चित चेहरों में से एक फिल्म निर्माता करण जौहर आजकल सुर्खियों में बने हुए हैं। इस समय करण जौहर नेपोटिज्म और डिसक्रिमिनेशन के मुद्दे पर चर्चा में है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के बाद फैंस समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स भी करण जौहर पर नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।

करण जौहर

बता दें कि ये पहली दफा नहीं है, जब करण जौहर पर नेपोटिज्म के आरोप लग रहे हैं। इससे पहले भी वो कई दफा नेपोटिज्म और डिसक्रिमिनेशन के मुद्दे पर घिर चुके हैं। इसके अलावा करण जौहर से जुड़ा एक और मामला सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहता है, वो है उनकी लव लाइफ।

करण जौहर

करण जौहर के सेक्सुअलिटी और उनके रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सवाल खड़े किए जाते हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनका खूब मजाक उड़ता है। वहीं करण जौहर इस मामले में कभी कोई बात नहीं करते हैं। यही वजह है कि आज तक करण जौहर का लव इंटरेस्ट एक डार्क सीक्रेट बना हुआ है। यही नहीं करण को लेकर कई अवार्ड शो में भी खूब मजाक उड़ चुका है, उनके कई एक्टरों के साथ लव अफेयर होने की चर्चा भी हुई। मगर, इस बारे में करण ने कभी मीडिया से खुलकर बातचीत नहीं की। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि करण जौहर के साथ किन सेलिब्रिटीज के नाम जुड़ चुके हैं।

करण जौहर – ट्विंकल खन्ना

करण जौहर और ट्विंकल खन्ना

करण जौहर की फर्स्ट लव कोई और नहीं बल्कि ट्विंकल खन्ना थीं। बता दें कि दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं, पढ़ाई के दौरान ही करण का दिल ट्विंकल के लिए फिदा हो गया था। करण अपने दिल की बात ट्विंकल खन्ना से कहते, इससे पहले अक्षय कुमार ने एंट्री दे दी और उन्होंने ट्विंकल को अपना हमसफर बना लिया। एक दिलचस्प किस्सा है कि करण जौहर ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में अंजली का किरदार ट्विंकल खन्ना के लिए रखा था, मगर ट्विंकल खन्ना ने ये रोल प्ले करने से मना कर दिया था।

करण जौहर-शाहरूख खान

शाहरूख खान और करण जौहर

करण और शाहरूख की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। दोनों की इसी करीबी के कारण इनके रिश्ते पर सवाल खड़े किए गए। आज भी शाहरूख और करण को लेकर कई जोक्स इंटरनेट में मौजूद हैं। एक बार तो शाहरूख खान ने कॉफी विद करण में इस पर जोक भी मारा था। मगर, करण जौहर ने अपने बायोग्राफी ऐन अनसूटेबल बॉय में लिखा है कि शाहरूख उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और वो शाहरूख को पिता समान मानते हैं।

करण जौहर-सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर

करण जौहर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिश्ते पर भी सवाल उठे थे। हालांकि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। करण और सिद्धार्थ के दोस्ती की शुरूआत तब हुई थी, जब सिद्धार्थ मल्होत्रा उन्हें फिल्म माय नेम इज खान में असिस्ट कर रहे थे। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई थी कि वे एक बार छुट्टियां मनाने पेरिस भी गए थे। इसके बाद करण ने सिद्धार्थ को स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एक ब्रेक थ्रू दिया। माना जाता है कि करण जौहर को सिद्धार्थ की पर्सनैलिटी काफी पसंद आई थी, इसलिए उनसे प्यार हो गया था।

करण जौहर-मनीष मल्होत्रा

मनीष मल्होत्रा और करण जौहर

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और करण जौहर के रिश्ते की भी खूब चर्चा हुई, दोनों की बॉन्डिंग इतनी गहरी थी कि इनकी जोड़ी को मोस्ट स्पेक्युलटेड जोड़ी भी कहा जाता था। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे, यही वजह है कि दोनों के लव अफेयर की चर्चाएं भी खूब हुईं।  दोनों को कई बार पार्टीज में भी स्पॉट किया गया, एक बार तो करण जौहर ने ये तक कह दिया था कि मनीष से उनकी स्पेशल बॉन्डिंग है। हालांकि दोनों ने कभी रिलेशनशिप की बात को नहीं स्वीकारा।

एकता कपूर-करण जौहर

करण जौहर और एकता कपूर

एकता कपूर का नाम सुनकर आपको जरूर शॉक लगा होगा, मगर साल 2000 में एकता और करण के रिलेशनशिप की खूब चर्चाएं हुईं। कई बार तो दोनों की शादी की खबरें भी मीडिया में उड़ी थीं, हालांकि ये सब अफवाह थीं।

Back to top button