बॉलीवुड

बूढ़ी महिला ने डंडों से किया जबरदस्त करतब, Video देख रितेश देशमुख भी हुए इंप्रेस, कह दी यह बात

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। उनका फिल्मी करियर ठीक ठाक ही रहा है। वे जब भी किसी फिल्म में आते हैं तो अपने अभिनय की छाप छोड़ जाते हैं। फिल्मों के अलावा वे सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज और विडियोज साझा करते रहते हैं। हाल ही में उनका पोस्ट किया एक विडियो बड़ा वायरल हो रहा है। यह विडियो एक बूढ़ी महिला का है जो अपना पेट पालने के लिए सड़क पर करतब दिखाते नजर आ रही हैं।

आजी मां का टेलेंट देख इंप्रेस हुए रितेश देशमुख

रितेश इस बूढ़ी महिला का अंदाज देख इतने इंप्रेस हो गए कि उन्होने उनकी कॉन्टेक्ट डिटेल भी मांग डाली। रितेश ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह विडियो साझा करते हुए लिखा ‘वॉरियर आजी मां। क्या कोई मुझे इनकी कॉन्टेक्ट डिटेल दे सकता है?‘ दिलचस्प बात यह रही कि कुछ समय बाद रितेश को इस बूढ़ी महिला की कॉन्टेक्ट डिटेल मिल भी गई। ऐसे में उन्होने इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा ‘आपका बहुत शुक्रिया। हमने प्रेरणादायक वॉरियर आजी मां से कॉन्टेक्ट कर लिया। बहुत ही शानदार स्टोरी है।

विडियो में दिखा बूढ़ी महिला का जबरदस्त करतब

रितेश देशमुख द्वारा शेयर किए गए इस विडियो में हम देख सकते हैं कि एक उम्रदराज महिला बैंगनी रंग की साड़ी पहन सड़क पर करतब दिखा रही हैं। महिला के हाथ में दो डंडे हैं जिसकी मदद से वे शानदार करतब करती हैं। इस उम्र में महिला को इस तरह के करतब करते हुए देखना चौंका देता है। यहां महिला के हुनर और जज्बे की तारीफ होनी चाहिए। कोरोना माहोल के होने की वजह से महिला ने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा है। महिला का टेलेंट देख लोगों का खूब मनोरंजन हो रहा है। इसके साथ ही महिला अपना पेट भरने के लिए कुछ पैसे भी कमा लेती है।


सोशल मीडिया पर अब यह विडियो बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी इस महिला का विडियो देखा वो तारीफ किए बिना रह नहीं पाया। रितेश की तरह और भी लोगों ने महिला की मदद करने की इच्छा जाहीर की। हमे पूरा यकीन है कि महिला की कॉन्टेक्ट डिटेल मिलने के बाद रितेश ने उनकी सहायता जरूर की होगी।

कोरोना के खौफ की वजह से अभी रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ अधिकतर समय घर पर ही बिता रहे हैं। यह दोनों सोशल मीडिया पर साथ में कई फनी विडियोज भी बनाकर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। इन दोनों को बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी भी कहा जाता है। कुछ समय पहले ही दोनों ने मिलकर प्लांट बेस्ड मीट प्रोडक्ट लॉन्च किया है। इस प्रोडक्ट का टेस्ट खाने में मीट जैसा ही होता है लेकिन यह पौधों से बनाया गया है। उन्होने इस प्रॉडक्ट का नाम ‘इमेजिन मीट’ रखा है।

वैसे आप लोगों को आजी मां का यह करतब कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button