विशेष

हद से ज्यादा चैटिंग करने की वजह से महिला को कटवाने पड़ गए हाथ, हो गया था ऐसा हाल

एक जमाना था जब लोगों के लिए ‘रोटी कपड़ा और मकान’ तीन जरूरी चीजें हुआ करती थी। लेकिन अब इस लिस्ट में एक चौथी चीज ‘मोबाइल फोन’ भी जुड़ गया है। खासकर इस लॉकडाउन और कोरोना काल में लोग कुछ ज्यादा ही मोबाइल का इस्तेमाल करने लग गए हैं। इसके बिना कोई एक घंटा भी नहीं रह पाता है। कुछ तो इस मोबाइल के इतने बड़े कीड़े होते हैं कि हमेशा इसी के अंदर घुसे रहते हैं। हम सभी ने ज्यादा मोबाइल चलाने के कई साइड इफ़ेक्ट्स सुन रखे हैं। जैसे आंखों का खराब होना, गर्दन में दर्द या फोन से निकलने वाली हानिकारक रेडिएशंस से नुकसान इत्यादि।

हथेली में थी सूजन

लेकिन क्या आप ने कभी यह सुना है कि अधिक मोबाइल चलाने की वजह से किसी को अपना हाथ काटना पड़ गया। ऐसा ही एक दुर्भाग्यपूर्ण वाक्या आयरलैंड में रहने वाली 35 वर्षीय एमी लौरी नाम की एक महिला के साथ हुआ। एमी को मोबाइल चलाने का बड़ा शौक था। खासकर उन्हें मैसेजेस टाइप करना बड़ा अच्छा लगता था। वे रोजाना कई घंटों तक मैसेज टाइप किया करती थी। फिर एक दिन अचानक उनकी हथेली में सूजन आने लगी।

एक साल तक किया इग्नोर

पहले तो उन्होने इस सूजन को नजरअंदाज किया। उन्हें लगा कि शायद ज्यादा मोबाइल चलाने की वजह से यह सूजन आई होगी। उनके पति भी यही बोल मज़ाक उड़ाने लगे कि तुम ज्यादा मोबाइल चलती हो इसलिए तुम्हारा हाथ सूज गया। एमी को पहली सूजन नवंबर 2018 में आई थी। एक साल तक इसे इग्नोर करने के बाद जब यह सूजन कम नहीं हुई तो वे डॉक्टर के पास गई।

निकला हाथ का कैंसर

डॉक्टर ने एमी के राइट हैंड की जांच की और उसका एमआरआई भी करवाया। इसके बाद उसकी बायोप्सी भी ली गई। जांच में पता चला कि एमी की हथेली में सूजन आने का कारण कैंसर था। उनके हाथ में कैंसर हो गया था जो धीरे धीरे बॉडी के दूसरे हिस्सों में भी फैल रहा था। ऐसे में डॉक्टर ने एमी से कहा कि यदि आपको अपनी जान बचानी है तो अपना हाथ काटना पड़ेगा।

कटवाने पड़े हाथ

एमी के लिए इतना बड़ा फैसला लेना बहुत कठिन था। अपनी जान बचाने के लिए आखिर उन्होने हाथ कटवा ही लिया। एमी बताती हैं कि शुरुआत में यह बदलाव उन्हें बहुत रुलाता था। जब भी वो सुबह सो कर उठती थी तो अपना कटा हुआ हाथ देख रोने लगती थी। उन्हें काम काज करने में भी दिक्कत आती थी। इस दौरान उनके पति ने एमी का पूरा साथ दिया।

एमी ने अपनी स्टोरी लोगों के साथ इसलिए शेयर की ताकि वे लोग अपनी बॉडी में होने वाली दिक्कतों को इग्नोर करने की गलती न करें। कुछ भी दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बीमारी जितनी जल्दी पकड़ में आती है, उसका इलाज उतना कारगर होता है। एमी और उनके पति ने बस यही गलती कर दी थी। वे एमी के हाथ की सूजन को मज़ाक में ले रहे थे। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि यह कैंसर का ही एक साइन है।

स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूले।

Back to top button