बॉलीवुड

4 महीने बाद सैलून पहुँची मलाइका अरोड़ा, फैंस के साथ शेयर की ये खास तस्वीर

अक्सर अपने रिलेशनशिप और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। मगर इस बार चर्चा उनके रिलेशनशिप को लेकर नहीं, बल्कि 4 महीने बाद उनके घर से बाहर निकलने को लेकर है।  दरअसल उनकी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो सैलून में बैठी नजर आ रही हैं। इसके अलावा पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो मास्क लगाए अपने डॉगी के साथ बांद्रा मेंं स्पॉट की गई थीं। वहीं एक बार फिर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई है, और इस बार मलाइका सैलून पहुंची हैं।

मलाइका अरोड़ा

4 महीने बाद सैलून पहुंची मलाइका

दरअसल मलाइका ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। इस फोटो में वो एक सलून में नजर आ रही हैं। बता दें कि मलाइका अपने हेयर ट्रीटमेंट के लिए सैलून गई थीं, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका ब्लैक जैकेट पहनकर बैठी हैं। साथ ही उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है। मलाइका के पीछे खड़ी बार्बर भी मास्क लगाए दिख रही हैं। बता दें कि कोरोना लॉकडाउन के कारण फिल्मी सितारे पिछले 4 महीनों से ही अपने अपने घरों में ही कैद थे, ऐसे में अब अनलॉक होने के बाद सेलेब्स भी अपने जरूरी कामों से घर से बाहर निकलने लगे हैं। इसी कड़ी में मलाइका 4 महीने बाद अपने घर से बाहर निकलकर सैलून पहुंची हैं।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका इन दिनों फैंस को दे रही हैं ये टिप्स…

लॉकडाउन के दौरान मलाइका अपने फैंस को लगातार हेल्थ टिप्स भी दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया था कि घर के किचन में कई ऐसी चीजे हैं, जिससे शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। वीडियो में उन्होंने कहा था कि घर पर ही रहो, क्योंकि बाहर कोरोना है। इसके अलावा मलाइका ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि अपनी इम्यूनिटी कैसे बूस्ट करें? इस बारे में उन्होंने एक रेसिपी भी शेयर की थी। साथ ही मलाइका ने हेल्थ टिप्स के कुछ फोटोज भी अपने फैंस के साथ साझा किए थे।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

याद दिला दें कि मलाइका अरोड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मगर इन दिनों मलाइका अपने हेल्थ टिप्स को लेकर सुर्खियों में हैं। मलाइका ने हाल ही में कुछ खास फोटोज शेयर किए थे, इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि झुर्रियों का मतलब है कि आप हंसे हैं। भूरे बालों का मतलब है कि आपने परवाह की है और निशान का मतलब है कि आपने जिया है। बता दें कि उनके ब्वॉयफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने मलाइका के इस पोस्ट को कॉपी किया था।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

बता दें कि मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप से हर कोई वाकिफ है। दोनों कई बार मीडिया के सामने भी खुलकर इस बारे में बात कर चुके हैं। मलाइका और अर्जुन के शादी को लेकर भी कई बार सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रहती हैं, मगर शादी को लेकर फिलहाल उनकी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। साथ ही जब भी दोनों से शादी को लेकर कोई सवाल पूछा जाता है, तो इसका गोल मोल जवाब ही मिलता है।

Back to top button