बॉलीवुड

लॉकडाउन में ये फिल्मी सितारे बन गए किसान, सलमान से जूही तक ले रहे मिटटी की खुशबू का मजा

कोरोना संकट की वजह से देश में लॉकडाउन लगा दिया गया, ताकि कोरोनावायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके। इस लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सितारे अलग-अलग तरह से समय बिताते हुए नजर आए। बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया में लगातार अपने अपडेट्स पोस्ट कर रहे थे। इसी क्रम में सलमान खान के साथ कई फिल्मी सितारों को खेती करते हुए देखा गया। यहां हम आपको उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बता रहे हैं जो लॉकडाउन के दौरान किसान बने हुए नजर आए। सोशल मीडिया में खेतों में काम करते बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें खूब देखी गई हैं।

सलमान खान

लॉकडाउन का सलमान खान पूरी तरीके से पालन करते हुए दिखे हैं। वे अपने पनवेल में बने फार्म हाउस में खेती करते दिखे। सोशल मीडिया में उनकी खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए तस्वीर भी सामने आई है। उनकी जो फोटो सोशल मीडिया में देखने को मिल रही है, उसमें सलमान खान के पूरे शरीर पर मिट्टी लगी हुई है। सलमान खान के फार्म हाउस पर उनके साथ वक्त बिताने वालीं उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के बारे में भी बताया गया था कि वे फार्म हाउस में पौधे लगा रही थीं।

जूही चावला

लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला को भी खेती में हाथ आजमाते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया में जूही चावला की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उनके हाथ में खुरपी दिख रही है। इस तरह से जूही चावला ने भी लॉकडाउन में मिले समय का इस्तेमाल खेती करने में किया है।

जैकी श्रॉफ

बड़े पर्दे पर तो बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ को आपने खेती करते हुए कई बार देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में भी खेती करना जैकी श्रॉफ को बहुत पसंद है। लॉकडाउन के दौरान जैकी श्रॉफ भी उन बॉलीवुड सितारों में शामिल रहे, जिन्होंने इस वक्त का इस्तेमाल खेती करने में किया। उन्हें अपने खेतों में सिंचाई करते हुए भी देखा गया। जैकी श्रॉफ का फार्म हाउस मुंबई और पुणे के बीच स्थित है, जहां वे खेती करते हैं।

धर्मेंद्र

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को भी खेती-बाड़ी का बड़ा शौक है। बड़े पर्दे से धर्मेंद्र आजकल बहुत दूर नजर आ रहे हैं। उन्हें हमेशा अपने फार्म हाउस में खेती करते हुए देखा जाता है। वे यहां कभी सब्जियां उगाते दिख जाते हैं तो कभी फलों के साथ उनकी फोटो सामने आ जाती है। उनके फोटो से यह पता चलता है कि किसानी उन्हें बहुत भाती है। धर्मेंद्र ऑर्गेनिक खेती भी करते हैं।

समांथा अक्कीनेनी

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री समांथा अक्कीनेनी को भी लॉकडाउन के दौरान अपने घर में गार्डनिंग करते हुए देखा गया है। सामंथा को खेतों में भी खेती करते हुए देखा गया था। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में सामने आ चुकी हैं, जिनमें वे खेती करती हुई दिखी हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड में भले ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी बड़ा नाम बन गए हों और बॉलीवुड के चमकते सितारों में शामिल हो गए हों, लेकिन खेती-बाड़ी का शौक नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बहुत है। जब भी उन्हें मौका मिलता है, उत्तर प्रदेश में स्थित अपने घर जरूर चले आते हैं और यहां खेती करते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने जीवन में 25 वर्षों तक खेती की है।

पढ़ें आज भी मुस्लिम परिवार का एहसान भूल नहीं पाए हैं धर्मेन्द्र, हीरो बनकर इस तरह चुकाया था कर्ज

Back to top button