दिलचस्प

एक बिल्ली ने महिला को बना दिया गर्भवती, पति ने बयां की उस रात की पूरी दास्तान

ये दुनिया बड़ी अजीब है। यहां आए दिन कोई न कोई अजीबोगरीब घटना सामने आती रहती है। कई बार तो ये घटनाएं इतनी अजीब या फनी होती है कि इन्हें पढ़ हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। अब सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पति की आपबीती ही सुन लीजिए। पति का कहना है कि उसकी बीवी गर्भवती है, और उसे प्रेग्नेंट करने में घर की पालतू बिल्ली का हाथ है। अब यह बात आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर एक बिल्ली किसी महिला को प्रेग्नेंट कैसे कर सकती है। चलिए इस पूरे मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

नहीं थी बच्चे की प्लानिंग

दरअसल एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी कहानी सुनाई है। उसने कहा कि हमारी पहले से एक बेटी है। हमे दूसरा बच्चा चाहिए था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए हम बच्चे की प्लानिंग नहीं कर रहे थे। हमने सोचा था कि कोरोना काल खत्म हो जाएगा उसके बाद ही दूसरे बच्चे के बारे में सोचेंगे। हालांकि इस महामारी के बीच में ही मेरी बीवी गर्भवती हो गई। उसे प्रेग्नेंट करने वाला और कोई नहीं बल्कि हमारे घर की पालतू बिल्ली है।

शख्स के अनुसार उसकी बीवी पहले गर्भनरोधक गोलियां खा रही थी, लेकिन उसके साइड इफेक्ट्स को देखते हुए हमने कंडोम का उपयोग शुरू कर दिया था। समान्यतः कंडोम 98% प्रभावशाली होते हैं लेकिन फिर भी शख्स की बीवी पेट से हो गई। पत्नी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट देख वो हैरान हो गया। उसे समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।

बिल्ली ने कर दिया प्रेग्नेंट

इसके बाद शख्स ने ड्रावर में रखे कंडोम को चेक किया तो उन्हें पूरा माजरा समझ में आया। दरअसल उस कंडोम के पैकेट में छेद थे। यह छेद उनके घर की पालतू बिल्ली ने ही किए थे। कंडोम के फटे होने की बात कपल को नहीं पता थी। इसलिए जब उन्होने संबंध बनाए तो महिला प्रेग्नेंट हो गई। मतलब बिल्ली की एक छोटी सी कारस्तानी ने कपल के घर दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया।

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इसे पढ़ लोगों को हंसी भी आ रही है और कपल के लिए बुरा भी लग रहा है। इस तरह की घटनाएं रोज रोज सुनने को नहीं मिलती है। वैसे इस घटना से आप सभी भी सीख ले सकते हैं। जब भी कंडोम का इस्तेमाल करें तो यह जरूर चेक कर लें कि वो कहीं से फटा हुआ तो नहीं है। वरना आपके घर भी बिन बुलाया मेहमान आ जाएगा। घर में हमेशा ऐसी जगह कंडोम रखें जो पालतू जानवर या बच्चों की पहुंच से दूर हो।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। क्या आप ने इसके पहले इस तरह की कोई घटना देखी या सुनी है? खबर पसंद आई हो तो इसे दोस्तों संग शेयर करना न भूले। इस तरह उनका मनोरंजन भी हो जाएगा और वे भी कंडोम से जुड़ा एक अहम ज्ञान हासिल कर लेंगे। उम्मीद है कि यह कपल बच्चे को बड़ा होने पर यह स्टोरी नहीं सुनाएगा।

Back to top button