बॉलीवुड

सड़क पर गुज़ारा कर रहे मां-बच्चे को देख पिघला सोनू सूद का दिल, लिया ये बड़ा फैसला

कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से देशभर में जब लॉकडाउन लगा हुआ था और गरीब व बेसहारा मजदूर दो जून की रोटी के लिए तरस रहे थे तो उस वक्त बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद उनके लिए किसी मसीहा की तरह सामने आए। सोनू सूद ने न केवल प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन-पानी का इंतजाम किया, बल्कि उन्होंने बहुत से मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में भी मदद की।

सोशल मीडिया में भी जो लोग सोनू से मदद की गुहार लगाते हैं, वे उनकी मदद करने से पीछे नहीं हटते। एक बार फिर से सोनू सूद की दरियादिली देखने को मिल रही है। सोनू सूद एक परिवार की मदद करने जा रहे हैं, जिसका ऐलान उन्होंने खुद ट्विटर पर किया है। यहां सोनू सूद को टैग करते हुए अंकित राजगढ़िया नामक एक यूजर ने एक महिला की समस्या के बारे में बताया है, जिसे जानने के बाद खुद सोनू सूद भी भावुक हो गए हैं।

यूजर ने कराया अवगत


इस यूज़र ने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा है कि पटना में एक महिला अपने पति के साथ रह रही थी। उसके पति की मौत हो गई है। इसके बाद मकान मालिक ने घर से उसे बेदखल कर दिया है। बीते एक माह से वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ भूखे रहने के लिए मजबूर है। सरकार से उसे कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में सोनू सूद को उसकी मदद करनी चाहिए।

सोनू सूद की प्रतिक्रिया

इस यूज़र ने जैसी उम्मीद की थी बिल्कुल वैसा ही हुआ। सोनू सूद ने जैसे ही इस वीडियो को देखा, वे बड़े ही भावुक हो गए। सोनू सूद ने तुरंत यहां लिख दिया कि इस परिवार के सिर पर कल छत जरूर होगी। इन बच्चों के लिए घर जरूर होगा।


सोशल मीडिया में सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की सुध लेते हुए नजर आ रहे हैं। वे मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। एक यूजर के ट्वीट का उन्होंने जवाब दिया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि आप अपने घर के लिए कल सुबह जरूर निकल जाएंगे। अपने पिता का अंतिम संस्कार भी आप कर पाएंगे। आपके लिए सब कुछ इस वक्त प्लान किया जा रहा है। हिम्मत बिल्कुल भी न हारें। मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं।

किसी यूज़र ने दरअसल सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा था कि उसके पिता का कोलकाता में निधन हो गया है। मुंबई में वह फंसा हुआ है। इसकी वजह से अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी वह नहीं पहुंच पा रहा है। सोनू सूद ने इसे देखने के बाद उसकी ओर मदद का हाथ बढ़ाया है।

सोनू सूद के नाम पर खोली दुकान


लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद को प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचने में मदद करते हुए देखा गया था। बहुत से लोग उनकी वजह से सुरक्षित अपने घर पहुंच पाए थे। इसी तरह के एक प्रवासी मजदूर ने तो घर पहुंचने के बाद अपनी वेल्डिंग शॉप भी सोनू सूद के नाम पर खोल दी थी। अपने नेक कार्य के लिए सोनू सूद लगातार तारीफें बटोर रहे हैं। सोनू सूद द्वारा उठाए गए कदम बाकी लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं।

पढ़ें भारतीय छात्रों की मदद के लिए आगे आये सोनू, किर्गिज़स्तान में फंसे छात्रों को ऐसे लाएंगे स्वदेश

Back to top button