बॉलीवुड

शाहरूख खान के प्यार में पागल थीं दंगल गर्ल फातिमा, लेकिन इस वजह से हो गया उन का ब्रेकअप

फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ रोल प्ले करने वाली फातिमा सना शेख के निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शाहरूख खान के बारे में कुछ दिलचस्प बातें कह रही हैं। आइये जानते हैं आखिर फातिमा सना शेख ने शाहरूख खान के बारे में क्या कुछ कहा है।

फातिमा सना शेख

दरअसल फातिमा ने कहा है कि जब मुझे पता चला कि शाहरूख खान शादीशुदा हैं, तो मेरा दिल टूट गया। फातिमा बताती हैं कि मैं शाहरूख खान के साथ शूटिंग कर रही थी, तभी मुझे पता चला कि शाहरूख खान शादीशुदा हैं। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि जब मुझे शाहरूख की शादी के बारे में पता चला, तो मैं बहुत रोई और चिल्लाई थी। गौरतलब है कि फातिमा ने शाहरूख खान के साथ फिल्म वन 2 का फोर में साथ काम किया था, हालांकि उस फिल्म में फातिमा की भागीदारी बतौर एक बाल कलाकार के रूप में थी।

फातिमा सना शेख

शाहरूख खान के प्यार में पागल थीं फातिमा

फिल्म के शूटिंग के दिनों को याद करती हुई फातिमा ने कहा कि जब मैं शाहरूख के साथ फिल्म के सेट पर खेल रही थी, तो मुझे लग रहा था कि ये परफेक्ट लाइफ है। फिर जब मुझे पता चला कि शाहरूख खान तो शादीशुदा हैं, तो मेरा दिल टूट गया। वो बताती हैं कि मैं बहुत रोई थी,क्योंकि मुझे लगा कि ये मेरा एक ब्रेक-अप जैसा है। मैं रो-रोकर बहुत चिल्लाई थी। फातिमा कहती हैं कि शाहरूख खान के शादीशुदा होने की सूचना, मेरे लिए दिल दहला देने वाली सूचना थी। फातिमा कहती हैं कि मैं बहुत परेशान थी कि शाहरूख शादीशुदा हैं

शाहरूख खान और फातिमा सना शेख

फातिमा ने फिल्म दंगल में निभाया था गीता फोगाट का रोल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म दगंल में फातिमा ने आमिर खान के साथ काम किया है। मगर, इस फिल्म से पहले उन्होंने चाची 420, बड़े दिलवाला और वन 2 का फोर जैसे फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी थी। फातिमा सना शेख ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी काम किया, मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। फिल्म दंगल की बात करें, तो फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम और अपारशक्ति खुराना ने भी काम किया है।

फातिमा सना शेख

बता दें कि फातिमा सना शेख फिल्म लूडो में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अनुराग बसु द्वारा निर्देशित है। फिल्म में राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में रहेंगे। इस फिल्म के अलावा फातिमा के पास इस समय 2 और फिल्में हैं। जिसमें से एक अभिषेक शर्मा की फिल्म सूरज पे मंगल भारी और दूसरी पवन कृपलानी की भूत पुलिस है।

Back to top button