राशिफल

Rashifal: शिवरात्रि पर महादेव 6 राशि वाले भक्तों पर बरसाएंगे अपार कृपा, होगा सभी कष्टों का नाश

शिवरात्रि 2020 राशिफल: हिंदू धर्म में सावन शिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व माना गया है। आप जानते ही होंगे कि सावन भगवान शिव का प्रिय माह है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं और देशभर के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भीड़ लगी रहती है। हम आपको आज 19 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 July 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। गाय को रोटी खिलाएं, दोस्तों से संबंध बेहतर होंगे। पॉलिटिक्स में किसी विवाद से दूर रहने का समय है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज उपवास रखना बहुत ज्यादा शुभफलदायी होगा। ऐसा न कर पाएं तो सात्विक आहार ग्रहण करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हृदय के रोगी सावधानी बरतें। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज सुबह स्नान करने के बाद पास के शिव मंदिर में दीप जलाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप आगामी मुद्दों को और गहरा कर सकते हैं। आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत रहेगी। जिसकी वजह से आप नया कार्य करने की क्षमता जुटा पाएंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपकी बहुत सहायता करेगा। पद और पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। अगर आपके घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह आपका दिन है कि आप स्वयं पर ध्यान केंद्रित करें व इसका अधिकतम लाभ उठाएं। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आज भगवान शिव की आरती करें व अपनी इच्छानुसार भगवान शंकर को भोग लगाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों को अपने रास्ते में बहुत सी बाधाओं का सामना हो सकता है। आज के दिन जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास न भटकने दें। नए संपर्क धन एवं सम्मान दोनों दिला सकते हैं। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं। सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ को तिल चढ़ायें इससे आपके संपूर्ण पापों का नाश होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले आज सुबह नित्य कर्म से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लें व शाम के समय स्नान करके भगवान शिव की विधिविधान से पूजा करें। आपके सभी कष्ट दूर हो जायेंगे। आज का दिन आपके जीवन में नयी उर्जा लेकर आयेगा। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। स्वंय अपने विवके व दिल की बातों को तवज्जों दें। छात्र अपने करियर को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आपकी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिनकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। आप इस संबंध को आगे ले जाने पर विचार करेंगे। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। संभव हो तो आज तुला राशि वाले रुद्राक्ष की माला धारण करें। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। अधिकारियों या बुजुर्गों के साथ उपयोगी विचार-विमर्श हो सकता है। कामकाज का विस्तार करने लिए अच्छा दिन है। शेयर-सट्टा की प्रवृत्तियों में धन लाभ होगा। काम का भार अधिक रहेगा कारण आपका कम में मन कम लगेगा। मित्रों के साथ की मुलाकात आनंदित करेगी। जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक करें तथा शिव मंदिर में 11 घी के दीपक जलाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोई नया काम हाथ में लेने के पहले पुराने काम जरूर निपटा लें। आप आत्मिक सुख और शांति महसूस करेंगे। दोस्तों की मदद से आनंद और मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। नम्रता भरा व्यवहार बनाए रखें, अहंकार की भावना से रखने से आपका नुकसान हो सकता है। धनु राशि वाले ॐ शं शंकराय नमः का जप करें, आपका मन सकारात्मक रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें व गति को नियंत्रित रखें। लापरवाही से वाहन चलाने वालों से उचित दूरी बनाकर रखें। स्वतंत्रापूर्वक कोई फैसला लेने जा रहे हैं तो फिलहाल उसके लिए यह उपयुक्त समय नहीं है। शिव लिंग पर घी अर्पित करें फिर जल की धारा अर्पित करें। रिश्तों में आपके जीवन में कई खुशियां हैं, उन्हें संजोएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी भी दस्तावेज पर साइन करते समय सावधानी बरतें। ज्यादा भावुक हो सकते हैं। आज के दिन व्यवसाय या नौकरी कर रहे जातकों का मन अनेक तरह की दुविधाओं में अटका रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोध होने की संभावना बन रही है। संतान की तरफ से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। आसपास और साथ के कुछ लोगों से आप परेशान रहेंगे। ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन किसी नेक कार्य में अवश्य बिताएं, जैसे दान आदि। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज के दिन व्यवसाय में आप अच्छी प्रगति करेंगे। दूसरों की निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने से बचें। एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। दूध, दही, शक्कर और घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।

आपने Rashifal 19 July 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 July 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें व कमेंट में ‘जय भोलेनाथ’ अवश्य लिखें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 July 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सावन में पाना है भगवान शिव की विशेष कृपा तो घर ले आएं ये सामान, चमकेगा भाग्य का सितारा

Back to top button