बॉलीवुडरिलेशनशिप्स

ब्रेकअप के बाद भी सुशांत के लिए धड़कता था अंकिता का दिल, क्यों पहले प्यार को भुलाना है मुश्किल

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh Rajput) के निधन का दुख हर किसी को हुआ। लेकिन एक लड़की ऐसी भी थी जिसके दिल में एक खास तरह का दर्द उमड़ रहा था। यह दर्द ‘पहले प्यार को खोने’ का था। एक जमाना था जब अंकिता और सुशांत एक दूसरे के साथ बहुत खुश थे। इनका रिश्ता करीब 6 सालों तक चला। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

यह ब्रेकअप क्यों हुआ यह बात अभी भी एक रहस्य बनी हुई है। हां! इसे लेकर कई तरह की बातें जरूर उड़ी थी। जैसे अंकिता सुशांत को लेकर बहुत पाजेसिव हो गई थी। वे सुशांत से शादी कर सेटल भी होना चाहती थी, लेकिन सुशांत ऐसा नहीं चाहते थे। एक बात यह भी सुनने में आई थी कि कृति सेनन और सुशांत के बीच की बढ़ती नज़दीकियां इस ब्रेकअप की वजह थी।

ब्रेकअप के बाद भी सुशांत को भुला नहीं पाई अंकिता

ब्रेकअप के बाद भी सुशांत और अंकिता एक दूसरे को भुला नहीं पाए थे। दरअसल यह इनका पहला सच्चा प्यार था जिसे भुला पाना इतना भी आसान नहीं था। खबरों की माने तो ब्रेकअप हो जाने के बाद भी सुशांत और अंकिता एक दूसरे के दिल में एक खास जगह रखते थे। इन्होने ब्रेकअप के बाद कभी एक दूसरे की बुराई नहीं की, बल्कि तारीफ़ों के पूल बांधते ही नजर आए। सुशांत के मनोचिकित्सक ने भी पुलिस को बताया था कि सुशांत अंकिता को ‘मिस’ कर रहे थे। वे उनसे ब्रेकअप कर पछता रहे थे।

वहीं सुशांत के निधन के बाद अंकिता भी बुरी तरह टूट गई थी। वे सुशांत के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई थी। सुशांत की मौत के एक महीने बाद पहली बार उन्होने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। एक दिया जला उन्होने सुशांत को ‘भगवान का बच्चा कहा था।’ यह चीजें दर्शाती हैं कि अंकिता सुशांत को ब्रेकअप के बाद भी भुला नहीं पाई थी। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर इंसान अपने पहले प्यार को आसानी से क्यों नहीं भुला पाता है?

आसान नहीं पहला प्यार भुलना

– ब्रेकअप के बाद आपकी लाइफ में कितने भी पार्टनर आ जाए लेकिन उनमें वो पहले प्यार वाली बात खलती रहती है। आपके मन में कहीं न कहीं पहले प्यार की तस्वीर और पल मंडराते रहते हैं। लाइफ में सबकुछ भूल आगे बढ़ना एक बड़ी चुनौती की तरह लगता है। अंकिता और सुशांत के रिश्ते में भी यही हो रहा था। अंकिता के दिल और दिमाग में आज भी सुशांत की कई बातें ताजा हैं।

– पहले प्यार को न भुला पाने की वजह ‘दिल टूटने का दर्द’ भी होता है। यह आपको बार बार पहले प्यार की याद दिलाता रहता है। वो सुशांत ही थे जिन्होने अंकिता से ब्रेकअप किया था। ऐसे में हो सकता है कि इस ब्रेकअप के बाद अंकिता का दिल भी टूटा हो। चुकि सुशांत एक बॉलीवुड अभिनेता भी बन गए थे इसलिए उन्हें नजरअंदाज करना इतना आसान भी नहीं था। वे आए दिन किसी न किसी सुर्खियों का हिस्सा बनते रहते थे। अंकिता ने बाद में भले दूसरे पार्टनर को चुन लिया था लेकिन शायद उन्हें कहीं न कहीं सुशांत को खोने का गम भी था।

 

– पहले प्यार में जो एहसास होता है वो बाकी के प्यार में नहीं होता है। उस पल की बात ही कुछ और होती है। बाद में नए रिश्ते बना भी लें तो उसे हम पहले प्यार से कंपेयर करने लगते हैं। फिर हमे महसूस होता है कि पहले प्यार जैसा पार्टनर हमे दोबारा कभी नहीं मिल पाया है। अंकिता और सुशांत का भी यही हाल था। अंकिता की थोड़ी सी तबीयत खराब होती थी तो सुशांत रो पड़ते थे। वहीं अंकिता भी सुशांत का बहुत अच्छे से ख्याल रखती थी। ब्रेकअप के बाद दोनों को वैसा पार्टनर फिर से नहीं मिल पाया।

– शायद अंकिता के मन में सुशांत को लेकर कुछ अकेलापन आज भी है। इसके अलावा और भी कई इमोशंस होते हैं जो पहले प्यार को भुलने नहीं देते हैं।

Back to top button