बॉलीवुड

अमिताभ को पति की तरह प्यार करता है ये शख्स, 14 सालों से रख रहा है करवा चौथ का व्रत

सदी  के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं, ऐसे में देश भर से उनके लिए प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर जारी है। महानायक अमिताभ बच्चन के प्रति लोगों का काफी गहरा लगाव है, और देशभर में उनके फैंस मौजूद हैं। ऐसे में जब भी अमिताभ की तबियत खराब होती है, पूरे देश में उनके फैंस जगह जगह इकट्ठा होकर उनके लिए भगवान से प्रार्थना शुरू कर देते हैं। इस समय भी कुछ ऐसा ही देखना को मिल रहा है, जब से अमिताभ कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं तब से फैंस उनकी जल्द सलामती की दुआ कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन और फैंस

गोवर्धन भोजवानी हैं बिग बी के जबरा फैन…

इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली से एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल बरेली के रहने वाले गोवर्धन भोजवानी, जिनकी शक्ल हुबहू अमिताभ बच्चन से मिलती है। ये अमिताभ बच्चन के जबरा फैन हैं,  यहां तक कि उन्हें बरेली का बच्चन भी कहा जाता है। मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन भोजवानी पिछले 14 सालों से बिग बी की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रख रहे हैं। जी हां, गोवर्धन अमिताभ के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं और करवाचौथ की रात अमिताभ की तस्वीर देखने के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं।

गोवर्धन भोजवानी

बता दें कि गोवर्धन अपने जीवन में भी बिग बी को फॉलो करते हैं। उन्होंने अमिताभ की तरह ही दाढ़ी रखी है और कपड़े भी हुबहू बिग-बी की तरह ही पहनते हैं। गोवर्धन अमिताभ बच्चन को तब से फॉलो कर रहे हैं, जब उन्होंने साल 2005 में  बिग बी को केबीसी में देखा था। इसके अलावा गोवर्धन भोजवानी ने साल 2010 में महानायक से मुलाकात भी की थी।

अमिताभ बच्चन और गोवर्धन भोजवानी

कोरोना पॉजिटीव पाए जाने के बाद लगातार कर रहे हैं दुआएं…

बरेली के गोवर्धन भोजवानी से जब पूछा गया कि वो बिग बी के लिए करवाचौथ का व्रत क्यों रखते हैं? इसपर उन्होंने जवाब दिया कि अमिताभ बच्चन उनके जीवन में एक प्रेरणा समान हैं। इसलिए वो बिग बी की लंबी आयु चाहते हैं। हाल ही में गोवर्धन को पता चला कि बिग बी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, इसके बाद गोवर्धन काफी चिंतित हैं और वो अमिताभ के लिए लगातार पूजा पाठ कर रहे हैं।

गोवर्धन भोजवानी

याद दिला दें कि पिछले दिनों अमिताभ बच्चन समेत उनके परिवार (अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या) को कोरोना ने अपने चपेट में ले लिया था। उनका इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा है। बच्चन परिवार के कोरोना पॉजिटीव पाए जाने के बाद से उनके लिए पूरे देश से दुआओं का दौर जारी है। कई फैंस तो अमिताभ के जल्दी ठीक होने के लिए मंदिरों में पूजा कार्यक्रम भी चला रहे हैं।

अमिताभ ने फैंस को दी ये सलाह…

जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन समेत उनके पूरे परिवार की हालत अभी स्थिर है। अमिताभ खुद अपने ट्विटर एकाउंट से फैंस को अपने स्वास्थ्य की जानकारी लगातार दे रहे  हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट के जरिए फैंस को अच्छी सलाह दी है।


दरअसल अमिताभ ने एक मंत्र साझा किया है। ईर्ष्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कितः। परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिनः।। इसका मतलब है , ईर्ष्यालु, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, संदेह करने वाले और दूसरों के सहारे जीने वाले हमेशा दुखी रहते हैं। ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए।

Back to top button