बॉलीवुड

प्रियंका के हाथ में टंगा ये बैग है बेहद ख़ास, कीमत है इतनी की एक परिवार 2-3 साल शॉपिंग कर ले

बड़ा महंगा है प्रियंका चोपड़ा का ये ब्लैक बैग, खासियत भी है ढेर सारी

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक फेमस नाम हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 17 साल हो गए हैं। साल 2000 में उन्होने ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज अपने नाम किया था। इसके बाद उनका बॉलीवुड सफर स्टार्ट हो गया था। प्रियंका किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आती हैं। आज वे जिस भी मुकाम पर हैं अपनी मेहनत और लगन के दम पर हैं। उन्होने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही खूब पैसा भी कमाया है। प्रियंका की लाइफस्टाइल बहुत हाई-फाई है। वे एक से बढ़कर एक महंगी चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

बड़ा महंगा है प्रियंका का ये ब्लैक बैग

प्रियंका और अन्य बॉलीवुड सितारें महंगी एसेसरीज खरीदने के लिए जाने जाते हैं। प्रियंका भी इनमें से एक हैं। अब उदाहरण के लिए उनके हाथ में दिख रहा ये छोटा सा काला बैग ही ले लीजिए। यह बैग साइज़ में भले छोटा हो लेकिन इसकी कीमत बहुत बड़ी है। प्रियंका की यह फोटो लगभग एक साल पुरानी है। तब अभिनेत्री अपनी सास के साथ डिनर पर गई थी। उस समय उनके हाथ में एक छोटा सा बैग भी था। जब आप इस बैग की कीमत सुनेंगे तो यकीन नहीं करेंगे।

कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

दरअसल प्रियंका के हाथ मे टंगा यह छोटू सा काला बैग पूरे 580 डॉलर यानी लगभग 43 हजार 612 रुपये का है। यह कीमत इतनी ज्यादा है कि हम आम लोग तो इतनी रकम में पूरे परिवार की 3-4 साल की शॉपिंग कर लेते हैं। प्रियंका का यह बैग लैदर का बना है और एकदम क्लासी लुक देता है। इसे आप फॉर्मल और सेमी फॉर्मल आउटफिट के साथ कैरी कर सकते हैं। इस बैग का निर्माण स्पेन में हुआ है। यह एक हैंडमेड बैग है। इसकी शॉल्डर स्ट्रैप को हटाया भी जा सकता है। यदि आपका दिल इस बैग पर आ गया है तो आप इसे ऑनलाइन आसानी से खरीद सकते हैं।


दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका हर बार एक अलग बैग के साथ नजर आती हैं। मतलब उनके पास बैग्स का भी अच्छा खासा कलेक्शन होगा। वैसे एक फिल्म के करोड़ों रुपये लेने वाली एक्ट्रेस के लिए यह कोई बड़ी बात भी नहीं है। प्रियंका अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वे जब भी किसी पब्लिक इवैंट में होती हैं तो उनका फैशन स्टाइल ट्रेंडिंग होने लगता है।

काम की बात करें तो वे अंतिम बार ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अपोजीट अभिनेता फरहान अख्तर थे। फिल्म में जोया वसीम भी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास नहीं चली थी।

Back to top button