दिलचस्प

मलाइका अरोड़ा के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस शो से करने वाली हैं छोटे पर्दे पर फिर शुरुआत

टीवी का डांस रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर एक बार फिर से टीवी पर प्रसारित होने वाला है, जी हां इस शो के निर्माताओं की ओर से आ रही खबरों से ये तय है कि दर्शकों का पसंदीदा डांस रिएलिटी शो का नया सीजन जल्द ही टीवी पर देखने को मिलेगा। इस बार शो के जज के रूप में टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ फिल्म निर्देशक और मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा होंगे। याद दिला दें कि पहले इस शो में बतौर जज मलाइका अरोड़ा देखने को मिलती थीं। इंडियाज बेस्ट डांसर शो के नए सीजन में मलाइका के ना होने से उनके फैंस नाराज हैं।

मलाइका अरोड़ा

दरअसल पिछले सोमवार को इसकी शूटिंग शुरू हुई  है, इसकी शूटिंग शुरू हुई तो फैंस ने देखा कि मलाइका जज पैनल से गायब हैं, ये देखते ही मलाइका के फैंस नाराज हो गए और वे अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जताने लगे। फैंस ने देखा कि जज पैनल में गीता कपूर, टेरेंस लुईस और रेमो डिसूजा हैं। गीता कपूर और टेरेंस लुईस तो जज पैनल में पहले भी थे, मगर रेमो डिसूजा ने मलाइका अरोड़ा की  जगह ले ली थी। ये देखते ही अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा और कहा जाने लगा कि मलाइका अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। जबकि सच्चाई कुछ और ही थी।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका ही रहेंगी शो की जज

हालांकि फैंस को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मलाइका सिर्फ एक एपिसोड में ही नहीं रहेंगी। इसके बाद मलाइका खुद अपने प्रशंसकों के सामने पेश होंगी। मलाइका को लेकर अटकलों का दौर जारी था, खबरों के गलियारे में ऐसी खबर थी कि मलाइका ने इस शो को छोड़ दिया है, लेकिन निर्माताओं ने साफ किया है कि मलाइका सिर्फ पहले एपिसोड में नहीं रहेंगी।

टेरेंस लुईस-मलाइका अरोड़ा- गीता कपूर

दरअसल  इंडियाज बेस्ट डांसर शो से जुड़े कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसका पहला एपिसोड 18 जुलाई को टीवी पर प्रसारित होने वाला है। शो से जुड़े लोगों ने बताया कि मलाइका अरोड़ा ही इस शो के जज पैनल में रहेंगी, मगर अभी उन्होंने कुछ व्यक्तिगत कारणों से शो से छुट्टी ली है, इसलिए पहले एपिसोड की शूटिंग में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया है। जबकि आगे आने वाले सारे एपिसोड्स में गीता कपूर, टेरेंस लुईस के साथ मलाइका अरोड़ा ही दिखेंगी।

कोरोना के कारण शो का पैटर्न चेंज

मलाइका अरोड़ा

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले एपिसोड में भले ही अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की जगह रेमो डिसूजा ही देखने को मिलेंगे, मगर मलाइका इस शो में बतौर जज वापसी करेंगी और वो ही इस शो का हिस्सा रहेंगी। इंडियाज बेस्ट डांसर शो के निर्माताओं का कहना है कि इस समय कोरोना  पूरे देश में फैला हुआ है, इसे देखते हुए हम कम लोगों के साथ शूटिंग कर रहे हैं। वहीं ऑडिएंस को भी अभी नहीं बुलाया जा रहा है। अभी प्रतियोगी अपना प्रस्तुती देंगे और फिर जज उनका विश्लेषण करेंगे। जब तक कोरोना का संकट टल नहीं जाता, शो इसी पैटर्न में चलेगा।

Back to top button