बॉलीवुड

प्रियंका से बस इतनी ही बड़ी हैं उनकी सास, देखने में लगती हैं जेठानी-देवरानी

साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिका में सेटल हो चुकी हैं। हालांकि उनका भारत से भी गहरा लगाव है और वो अक्सर भारत आती रहती हैं। लेकिन अभी कोरोना लॉकडाउन के कारण प्रियंका और निक दोनों अपनी फैमिली के साथ अमेरिका में ही हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। आइये जानते हैं, आखिर क्या है खास है प्रियंका के इस तस्वीर में…

निक-प्रियंका-डेनिस

दरअसल प्रियंका ने अपनी सासु मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। अपनी सास डेनिस जोनास के जन्मदिन के खास मौके पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि जन्मदिन मुबारक हो मामा जे! आपके प्यार और दुलार के शुक्रिया। प्रियंका ने लिखा, मैं बहुत खुश हूं कि आज हम इस खास दिन में आपके साथ मौजूद हैं। इसी बीच प्रियंका और उनकी सास डेनिस जोनास के बारे में एक दिलचस्प बात निकल कर सामने आ रही है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

जानिए कितना है प्रियंका और उनकी सास के उम्र का फासला…

प्रियंका-डेनिस

गौरतलब है कि प्रियंका अपनी सास डेनिस जोनास से उम्र में मात्र 16 साल ही छोटी हैं  और देखने में दोनों सास-बहु नहीं बल्कि देवरानी-जेठानी लगती हैं।  प्रियंका अपने पति निक जोनास से उम्र के लिहाज में 10 साल बड़ी हैं, तो वहीं अपनी सास से 16 साल छोटी हैं। बता दें कि प्रियंका 18 जुलाई को 38 साल की हो जाएंगी, तो वहीं उनकी सास डेनिस 54 साल की हैं।

डेनिस जोनास

प्रियंका की सास डेनिस खूबसूरती के मामले में अपनी बहु प्रियंका चोपड़ा से जरा भी कम नहीं हैं। प्रियंका और डेनिस की फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसे उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। डेनिस जोनास की बात करें, तो पेशे से वो एक टीचर हैं।

भारतीय संस्कृति को पसंद करती हैं डेनिस जोनास…

मधु चोपड़ा-डेनिस जोनास

डेनिस जोनास, प्रियंका और निक के रिंग और शादी समारोह में भारत आई हुईं थीं। अमेरिका की डेनिस जोनास ने भारत आकर वेस्टर्न कल्चर को त्याग भारतीय संस्कृति का खूब आनंद उठाया था। बताया जाता है कि उन्हें भारतीय संस्कृित खूब पसंद आई थी। बता दें कि डेनिस भारत में साड़ी और शूट जैसे भारतीय परिधानों में देखी गई थीं।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की सगाई पार्टी में भी डेनिस जोनास को कई भारतीय गानों पर अपने समधन मधु  चोपड़ा के साथ थिरकते हुए देखा गया था। दोनों ने पंजाबी गानों में खूब डांस किया था। बाद में इसका एक वीडियो भी डेनिस जोनास ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

जानिए कितनी बड़ी है जोनास फैमिली…

जोनास फैमिली

निक जोनास के फैमिली की बात करें, तो जोनास फैमिली में निक समेत 4 भाई हैं। इनमें से केविन जोनास सबसे बड़े हैं, जिनकी उम्र 32 साल है। इसके बाद जो जोनास (30 साल), निक जोनास (27 साल) और फेंकी जोनास (19 साल) के हैं। न सिर्फ निक जोनास बल्कि चारों भाई अमेरिकी एक्टर और सिंगर हैं। सबसे बड़े भाई केविन जोनास की पत्नी का नाम डेनियल, जबकि जो की वाइफ का नाम सोफी टर्नर है। इस समय सोफी जोनास प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं।

निक-प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो साल 2000 में जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, तो उनके पति निक जोनास मात्र 8 साल के थे और उस समय तीसरी कक्षा में पढ़ रहे थे। निक और प्रियंका की पहली मुलाकात एक टीवी सीरिज क्वांटिको के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। इसके बाद दोनों की बीच गहरी दोस्ती हो गई और धीरे धीरे ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों की रिलेशनशिप तब हाइलाईट हुई, जब गाला इवेंट के दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। वर्कफ्रंट की बात करें, तो प्रियंका आने वाले दिनों में मैट्रिक्स 4 में नजर आएंगी, फिल्म की शूटिंग अमेरिका में चल रही है।

Back to top button